कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में बुधवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ 15 मिनट हुई बरसात से कई खेतों में कटी पड़ी सरसों व धनिया की फसल पूरी तरह भीग गई। वहीं खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं, मसूर, चना की फसल में भी आड़ी पड़ने के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद अचानक से बरसात का दौर शुरू हो गया जो 15 मिनट तक जारी रहा। बरसात के साथ चली तेज हवाओं के कारण फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वहीं इन दिनों चल रहा सरसों, धनिया की कटाई का कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। शाम ढलने के बाद मौसम साफ हो गया। इधर बरसात के बाद कई किसानों ने खेतों पर पहुंचकर फसल को देखा और नुकसान का जायजा लिया।