30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मसाला पीसने की मूसली से बना दिया माथे का मसाला,तब तक मारता रहा जब तक दम नहीं टूटा

पूछताछ में आरोपित ने दिल दहलाने वाली सच्चाई बताते कहा कि उसने मसाला पीसने के पत्थर से जब तक वार किए उसका दम नहीं ....  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 26 Nov 2017, 6:29 PM IST

Blind murder cases in rajasthan,Special murder cases in rajasthan,Murder cases in baran,Open and shut murder cases in baran,Baran police murder cases,Rajasthan patrika,Baran patrika,Latest news in baran,

murder

केलवाड़ा. थाना क्षेत्र के केदारकुई गांव निवासी वृद्धा काशी बाई सहरिया की हत्या की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाते हुए केलवाड़ा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने दिल दहलाने वाली सच्चाई बताते हुए कहा कि शराब के नशे में धुत्त उसने मसाला पीसने के पत्थर से वृद्धा के सिर पर जब तक वार किए, जब तक उसका दम नहीं निकल गया। मसाला पीसने की मूसली से बना दिया माथे का मसाला,तब तक मारता रहा जब तक दम नहीं टूटा

Read more : शराब पीकर टल्ली हुए तो मिलेगा ऐसा सबक कि फिर कभी पी ना सकोगे

जूतों ने पकड़वाया

थानाप्रभारी विजेंदर सिंह जादौन ने बताया कि मृतका के शव के पास जूतों के निशान थे। जब पुलिस ने उक्त टाइप के जूते पहनने वालों की तलाशी की तो उसमें सूरजमल अहेडी उर्फ सूरजा का नाम सामने आया। जब घर जाकर देखा तो वहां एक जोड़ी कपड़े सूखे हुए थे। जिन्हें रात्रि को धोकर सूखाया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपित को थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Read more : पहले उछालते हैं फिर मार देते हैं यह ...ऐसी हिंसा तो पहले नहीं देखी होगी आपने

अश्लील हरकत की कोशिश

आरोपित सूरजमल अहेडी निवासी केदारकुई ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे वह वृद्धा के पास गया था और वहां वह भी वृद्धा के साथ चूल्हे पर तापने लगा। उसने वृद्धा के शरीर के हाथ लगाया तो वृद्धा उससे नाराज होकर चिल्लाने की कोशिश करने लगी। उसी समय उसने वहां पड़ी लकड़ी से वृद्धा के सिर पर वार कर दिया और इसके बाद पास में रखे सिलबट्टे से जब तक मारता रहा जब तक उसका दम टूट नहीं गया। इसके बाद वह घर पर आकर अपने कपड़ों को धोकर सो गया।

Read more : बच के रहना रे बाबा.. बच के रहना रे...

थाने का हिस्ट्रीशीटर है
आरोपित ने बताया कि वह सुबह उठकर आया तो वृद्धा के घर के सामने भीड़ लगी थी। उसी समय वहां पुलिस भी आ गई तो वह वहां से खिसक लिया। थानाप्रभारी जादौन ने बताया कि आरोपित सूरजा के खिलाफ केलवाड़ा थाने में मारपीट, अवैध हथियार रखने सहित तेरह मामले दर्ज है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।