6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तामपान बढऩे के साथ बढ़ी उमस, लोग परेशान

अचानक बढ़ी गर्मी व उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं। उमस से बचाव के लिए लोगों ने कूलर व एसी चलाना शुरू कर दिए है

less than 1 minute read
Google source verification
तामपान बढऩे के साथ बढ़ी उमस, लोग परेशान

तामपान बढऩे के साथ बढ़ी उमस, लोग परेशान

बारां. बारिश का दौर थमने के बाद अब अचानक बढ़ी गर्मी व उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं। उमस से बचाव के लिए लोगों ने कूलर व एसी चलाना शुरू कर दिए है। मौसम के इस बदलाव से लोगों में एक बार फिर बारिश शुरू होने के आसार बलवती हो उठी है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिनभर बादल छाए रहने से हवा भी चली। इससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई। इस दौरान कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। मौसम में फिर हुए बदलाव से बदहवास लोगों का कहना है कि पूर्व के बरसों में अक्टूबर माह में गुनगुनी सर्दी का अहसास होने लग जाता था, लेकिन इस साल मानसून के विलम्ब से सक्रिय होने तथा बार-बार कई कारणों से कम दबाव के हालात बनने से मौसम की गाड़ी पटरी पर नहीं आ रही। हाल यह है के पूर्व के वर्षों अक्टूबर माह के दूसरे पखवाड़े में रबी की प्रमुख फसल सरसों की बुवाई का दौर पूरा हो जाता था, लेकिन इस साल अब तक अधिकांश खेत सोयाबीन से खाली नहीं हुए। किसानों ने सोयाबीन काटने के बाद उसे सूखने के लिए खेतों में फैलाया हुआ है। इतना ही नहीं खेतों की नमी नहीं सूखने से कटी हुई सोयाबीन का बार-बार स्थान बदला जा रहा है। ऐसे में अभी सरसों की बुवाई में विलम्ब के आसार बन गए है।