7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस और वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : अवैध खनन करते 11 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, 1000 टन बजरी का स्टॉक जब्त

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 15, 2024

जिले में अवैध खनन करते 11 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, 1000 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया

जिले में अवैध खनन करते 11 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, 1000 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सोमवार से शुरू हुए राज्य स्तरीय अभियान के दौरान जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने बजरी, पत्थर व मिट्टी से भरे 11 ट्रैक्टर ट्रॉली व बजरी का स्टॉक जब्त किया।

जिला कलक्टर ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करने पर जोर दिया है। अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण के विरुद्ध प्रभावित कार्रवाई के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा वन क्षेत्र से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते तथा जिले में बजरी, पत्थर, मिटटी से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान अजनावर की चारागाह भूमि पर 3 स्थानों से 700 टन तथा सिवायचक भूमि से 300 टन के बजरी स्टॉक को जब्त किया गया। छीपाबडौद के समेल रोड़ से 2 ट्रॉली बजरी ट्रैक्टर सहित जब्त किए गए। 2 ट्रॉली बजरी ट्रैक्टर रामसिंह गुर्जर निवासी केलखेड़ी की है। बारां पुलिस थाना क्षेत्र में मंडोला रोड पर भी मिट्टी से भरी एक बिना नम्बर की ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया।

लकड़ी से भरी दो पिकअप, दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

छीपाबड़ौद में वन विभाग की टीम ने पुलिस टीम के सहयोग से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते हुए जब्त किए। साथ ही दो पिकअप गीली लकड़ी पंचमेल से भरी पकड़ी। वाहनों को रेंज परिसर में खड़ा किया गया।

पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

कवाई में मोठपुर पुलिस ने सोमवार को पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। हैडकांस्टेबल नेमीचंद ने बताया कि सोमवार को गऊघाट स्थित परवन नदी के कच्चे रास्ते से पत्थर भरकर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। चालक मौके से फरार हो गया है।

अवैध रेत से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

अटरू में पुलिस, प्रशासन व वनविभाग की टीम ने विभिन्न हिस्सों से अवैध खनन रेत से भरे हुए चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए। बंधा रोड, गायत्री नगर, रेलवे फाटक नंबर 54, चैनपुरिया से अवैध रेत जब्त की गई है। कार्रवाई में उपखंड अधिकारी रामनिवास मीणा, उपपुलिस अधीक्षक अजीत मेघवंशी व वनविभाग के अधिकारी साथ थे।