26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर पर बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बने चुनौती

सोशल मीडिया का भी अपराधी उपयोग करने लगे है। अपराधियों का अपराध करने का तरीका भी बदल गया है। अंकुश लगाना जरुरी हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 25 Dec 2017, 4:29 PM IST

rajasthan police, crime in rajasthan, crime protection in rajasthan,crime sped cause in rajasthan, border police meeting in mp, border police meeting for crime control,crime conrol action on border, meeting with other dist,police, rajasthan patrika, baran patrika,latest news in baran

border meeting

कस्बाथाना कस्बे के थाना परिसर में रविवार दोपहर बॉर्डर बैठक हुई। जिसमें मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिलेे के छर्च, तेन्दुआ, पोहरी व अन्य थानों के थाना प्रभारी के साथ शाहाबाद, केलवाड़ा, कस्बाथाना के थाना प्रभारी व शाहाबाद पुलिस उपाधीक्षक जसवंत सिंह व सहरिया विकास परियोजना अधिकारी और कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी हनुमान सिंह गुर्जर ने भाग लिया। बैठक में पिछले दिनों दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि पोहरी के परासरी क्षेत्र में भेड़ चराते समय तीन आदिवासियों को उठाया गया था। जिन्हें दोनों राज्यों की पुलिस सर्चिंग अभियान के दबाव के चलते सुरक्षित छोड़ दिया गया। बैठक में बताया गया कि इन दिनों बॉर्डर पर अपराध बढऩे लगे है, जो पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे है। बैठक में एक-दूसरे की सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने पर जोर दिया।

Read more : मशीन का बारहवां, सुना है आपने,बारां अस्पताल यह करने जा रहा है......

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बॉर्डर बैठक में एक-दूसरे के राज्य में स्थायी वारंटी, अज्ञात शव, गुमशुदगी, संयुक्त सर्चिंग अभियान, हाइवे चैकिंग, भारी व ओवरलोड वाहन, पुलिस मुखबीर मजबूती पर जोर, आपराधिक लोगों का रिकार्ड तैयार करने, बाहरी व अनजान लोगों की जानकारी एकत्रित करने, इनामी बदमाशों की धरपकड़, अफवाहों पर अंकुश, विशेष अभियान चलाने, नकबजनी, लूट, हत्या, चोरी डकैती, सोशन मीडिया पर बढ़े अपराध को चुनौतीपूर्ण लेने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।यह रहे मौजूद बैठक में थाना प्रभारी छर्च दिनेश सिंह, पोहरी के बीडी अहिरवार, तेन्दुआ के रविन्द्र सिकरवार, केलवाड़ा के विजेन्द्र सिंह, शाहाबाद के नारायण लाल, कस्बाथाना के थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह देवड़ा आदि मौजूद थे।

Read more : -- हार के बाद हल्ला बोल,यह निशानी है अनुशासित पार्टी की ...भाजपा की हो रही छिछालेदारी

सोशल मीडिया का भी अपराधी उपयोग करने लगे

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हाइवे पर हुई पत्थरबाजी की घटना के शीघ्र खुलासे पर जोर दिया गया वहीं सोशल मीडिया का भी अपराधी उपयोग करने लगे है। अपराधियों का अपराधियों का अपराध करने का तरीका भी बदल गया है। जिस पर अंकुश लगाना जरुरी हो गया। दोनों राज्यों में इस तरह के अपराध बढ़े है। इसलिए नए वर्ष से नया अभियान चला कर फरार वारंटियों की धरपकड़ की संयुक्त कार्रवाई करने की बात कही गई।अपराध करने का तरीका भी बदल गया है। जिस पर अंकुश लगाना जरुरी हो गया। दोनों राज्यों में इस तरह के अपराध बढ़े है। इसलिए नए वर्ष से नया अभियान चला कर फरार वारंटियों की धरपकड़ की संयुक्त कार्रवाई करने की बात कही गई।