Read more: मिड-डे-मील योजना के हालात, बहाने बना देते हैं पर मैसेज नहीं देते,मिल चुका है 16 को नोटिस 4 हो चुके एपीओ
सड़क का हो रहा कटाव
जिस जगह पर जीप रोड से नीचे उतरी उसी जगह पर रोड पर काफी समय से कटाव हो रहा है। अर्से से हो रहे इस कटाव को लेकर न तो स्थानीय प्रशासन का कोई ध्यान है और न ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत कराई। जबकि विभाग द्वारा रोड की मरम्मत कार्य भी बीच बीच में करवाया गया। सड़क की बदहाली व बस स्टैंड के आसपास सरकारी जगह पर धडल्ले से हो रहे अतिक्रमणों को लेकर लोगों ने गहरा आक्रोश जताया है तथा प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई करने की मांग की है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली कुएं में गिरी
छीपाबड़ौद. उपखण्ड क्षेत्र के खेड़लाजागीर गांव के माळ में गुरुवार को असंतुलित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली कुएं में गिरने से चालक की मौत हो गई। थानाधिकारी रतनसिंह भाटी ने बताया कि मृतक के पिता दुर्गालाल के अनुसार उसका पुत्र कमल भील (27) निवासी खेड़लाजागीर गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी लेने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह तक उसकी जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इस पर प्रशासन व पुलिस जाप्ता गांव पहुचा और परिजनों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया तो गांव के माळ में बाबूलाल धाकड़ के खेत में बने कुएं में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चालक पड़ा मिला। इसके बाद क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को बाहर निकला। चालक की मृत्यु हो जाने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सांैप दिया।
कार ड्रेन में जा गिरी
अन्ता. यहां से निकलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्ता कस्बे के निकट शुक्रवार दोपहर एक कार पलट गई। जानकारी के अनुसार कोटा की और जाती इस कार का संतुलन बिगड़ जाने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
ऐसे में कार सड़क किनारे ड्रेन में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार दो जने बाल-बाल बच गए, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।