करवा चौथ को लेकर यहां के ब्यूटी पार्लर भी पहले से ही बुक हो गए हैं। पार्लर संचालकों को भी अच्छी ग्राहकी हुई। दो दिन पूर्व से ही ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ नजर आने लगी थी। करवा चौथ को लेकर बाजार में नई-नई डिजाइन की साड़ी, ज्वेलरी, चूड़ी, कंगन सहित 16 श्रृंगार का सामान उपलब्ध है। साड़ी दुकान संचालक ने बताया कि महिलाओं को डोला सिल्क, शिफॉन, डिजाइनर साड़ी, पट्टी बॉर्डर साडिय़ां पसंद आ रही हैं और 1000 से लेकर 1500 रुपए की रेंज में साडिय़ों की बिक्री ज्यादा है।सोना महंगा होने के कारण महिलाएं कम वजन स्वर्ण आभूषण पसंद कर रही है। सर्राफा व्यापारियों ने भी कम वजन में सुंदर आभूषणों का स्टॉक किया है। चांदी की आकर्षक ज्वैलरी भी महिलाओं को खूब भा रही है। नई डिजाइन की आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी खूब खरीद रही हैं।