8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

crime news : हत्या के मामले में अब भी पुलिस के हाथ खाली

कॉल डिटेल और खंगाल रहे फुटेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 10 Apr 2022, 5:53 PM IST

crime news : हत्या के मामले में अब भी पुलिस के हाथ खाली

crime news : हत्या के मामले में अब भी पुलिस के हाथ खाली

बारां. निकटवर्ती गोद्यापुरा गांव में तीन दिन पहले चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस की ओर से नामजद आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, लेकिन शनिवार रात तक पुलिस को पुख्ता तौर पर पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले।पुलिस ने बताया कि मृतक हरलाल बैरवा को रोहित उर्फ रामकुमार बैरवा, रवि बैरवा व ओम प्रकाश लश्करी ने मोटरसाइकिल से घर जाते समय रास्ते में रोक लिया था तथा गाली गलौच करते हुए चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस दौरान हरलाल किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तथा परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 8 अप्रेल की सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया दिया था। पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में करीब छह माह पहले हुए झगड़े के बाद से रंजिश चली आ रही है। रंजिश के चलते हरलाल किशनगंज क्षेत्र में फल्दी रामपुरिया में रहता था। 7 मार्च की शाम गांव पहुंचा तथा ठेके से शराब लेकर घर जा रहा था, उसी समय रास्ते में सूनसान क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहला इन सब कढियों को जोड़कर गहनता से जांच की जा रही है।

इधर, चुरा कर भाग रहा था ट्रैक्टर ट्रॉली, पुलिस ने धरदबोचा
कवाई. पुलिस ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान चोरी का ट्रैक्टर ट्रॉली व चोर को डिटेन किया। हालांकि पुलिस को देख चोर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे छोड़ भाग गया था। बाद में उसे पकड़ लिया गया। शनिवार को बारां मंडी में फसल बेचने आए एक किसान की ट्रैक्टर चोरी हो गई थी। मंडोला छापर से चोर के निकलने के सीसीटीवी कैमरा फुटेज मिले थे। दोपहर कवाई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पुलिस को देख ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर समीप ही स्थित कालबेलिया बस्ती में छिपा था। डिटेन किए ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम बलराम पुत्र देवलाल जाति गुर्जर निवासी खेडला जागीर थाना छीपाबड़ौद होना बताया।