31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पडौसी की जमीन बेच खाई,बिल्डर ने बना दी कॉलोनी,पुलिस देखती रही माजरा जानिए…

मामला फिर पुलिस के हाथ आ गया है। सवाल उठता है कि पुलिस क्यों मामले को देखती रही? इस संबंध में मामला दर्ज क्यों नहीं किया ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 16 Nov 2017, 3:07 PM IST

police irrregularty on disputed land,land mafhia in baran,land mafia in rajasthan,land four twenty cases in baran,police involevement on land rajasthan,baran news,baran latest news,baran patrika news,land mafia news in rajasthan,

baran disputed land

बारां शहर के पॉश इलाके बावजी नगर में एक पडौसी ने अपने ही पडौसी की पांच बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेच दी। जिस बिल्डर को यह जमीन बेची उसने जमीन पर सैकड़ों प्लॉट काट कर दो दर्जन से ज्यादा मकान बना कर बेच भी दिए। इधर फरियादी पुलिस से जमीन बचाने की गुहार करता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। हारकर न्यायालय में इस्तगासा कर उसने मामला दर्ज कराया है। अब मामला फिर पुलिस के हाथ आ गया है। सवाल उठता है कि पुलिस क्यों मामले को देखती रही? इस संबंध में मामला दर्ज क्यों नहीं किया।

Read more: पन्द्रह दिन पहले हुई थी युवती की शादी,फिर ऐसा क्या हुआ ...पढिए सबसे पहले

चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के दो नामी बिल्डरों समेत चार जनों के खिलाफ न्यायिक इस्तगासा के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में फरियादी का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस जांच में तत्परता नहीं दिखा रही। यह जमीन शहर के पॉश इलाके बाबजी नगर में है। इस इलाके में जमीनों के भाव ऊंचे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी सीआई महेन्द्र मीणा ने बताया कि अन्ता थाना क्षेत्र के पाटोन्दा गांव हाल गुमानपुरा कोटा शहर निवासी चंद्रप्रकाश नंदवाना की ओर से न्यायालय में पेश किए गए इस्तगासा में आरोप लगाया गया कि उसकी खाते की बाबजी नगर रोड पर पांच बीघा जमीन है। उक्त जमीन को पड़ोसी खातेदार दर्शन सिंह सरदार ने शहर के बड़े बिल्डर सतीश गोयल, कमल सोनी व नवीन जैन को बेच दी। बाद में आरोपितों ने उक्त जमीन पर कॉलोनी काट प्लाट बेच दिए। सीआई ने बताया कि इन चारों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Read more: omg .ऐसा क्या हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया

ऐसे चल रही जांच

पुलिस के अनुसार न्यायिक इस्तगासा के आधार पर 18 सितम्बर 2017 को उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच चल रही है। इस्तगासे में चार बीघा जमीन का ही उल्लेख है। इस मामले में फरियादी का कहना है कि आरोपितों की पहुंच के कारण पुलिस जांच में तत्परता नहीं दिखा रही। दूसरी ओर सीआई मीणा का कहना है कि मामले के पूरे दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
सीआई के अनुसार उक्त जमीन की अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है, लेकिन इसमें करीब दो बीघा भूमि में कॉलोनी काट प्लाट बेचे गए हैं। बताया जाता है कि वर्तमान में इस भूमि में करीब दो दर्जन मकान भी बन गए हैं। इस मामले में फरियादी का कहना है कि पूर्व में उसने कई बार मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई ही नहीं की। बाद में उसने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया।