
mavath
यकायक हां यकायक ही तो आ गई है, कल तक तेज धूप थी और रात में चुपचाप आई, मावठ ने शहर भर को अपने आगोश में ले लिया है। रात तीन बजे बाद रिमझिम तो कभी बूंदाबांदी के साथ बरखा रानी आई। सवेरा होने तक सब ओर सर्दी ने अपनी बांहें फैला दी। लोग जब घरों से निकले तो उन्हें लबादे पहन कर घरों से निकलना पड़ा। खुले-खुले घरों में रहने वाले लोगों ने अपने खिड़की दरवाजे शाम होने से पहले ही बंद कर दिए। बच्चों को ही नहीं बुजुर्गों को भी रजाइयों की शरण लेनी पड़ी।चौराहों पर गोल गप्पे गायब हो गए और उनकी जगह गरम-गरम जलेवी ने ले ली है। कईं जगह पकौडे खुशबू फैला रहे हैं । मूंगफली और गजक रेवड़ी वालों की रेहडियों पर तो भीड़ बढ़ गई है। मावठ को ओखी तूफान का असर माना जा रहा है। गुजरात में आए इस तूफान का प्रभाव पूरे नोर्थ इंडिया में देखा जा रहा है। गुजरात में तूफान से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कककई ट्रेनें और फ्लाइट तक लेट हो गई हैं।
बारां. शहर समेत जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम ने फिर करवट बदली। सुबह से मावठ की बूंदों के चलते मौसम सर्द रहा तो दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तापमान में गिरावट रहने से सर्र्दी का असर भी बढ़ा। कई जगह दिन में ही अलाव जले दिखे। इधर, मावठ की बूंदाबांदी को फसलों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। कृषि सूत्रों के अनुसार सर्दी का असर बढऩा फसलों के लिए लाभदायक रहेगा।
कवाई. कवाई थाना क्षेत्र के मंूडला गांव में 24 घण्टे से पेयजल संकट बना है। यहां की पेयजल व्यवस्था के लिए लगे सरकारी नलकूप की बिजली सप्लाई को उमरथना के लोगों ने काट कर पानी की सप्लाई ठप कर दी है। उप सरपंच बनवारी लाल नागर ने बताया की उमरथना के ग्रामीणों ने नलकूप की चार दिवारी में आवारा पशुओं को बन्द कर नलकूप की बिजली काट दी। सूचना उपजिला कलक्टर छबडा को दी गई। एसडीएम छबडा ने थाने से पुलिस भेज कर व्यवस्था बनाने की कोशिश की लेकिन पानी सप्लाई चालू नहीं हो सकी। मौके पर पुलिस पहुंचने से नाराज उमरथना के कुछ लोगों ने मूण्डला में उपसरपंच के घर का घेराव कर उमरथना के आवारा पशुओं को मूण्डला के पशुओं के साथ बन्द करने की मांग की। इस दोरान कुछ लोगों ने उत्पात मचाने की कोशिश करते हुए गाली गलोच की। गांव में उपसरपंच के घेराव ओर अभद्र व्यवहार की सूचना मिलने पर रात लगभग साढ़े दस बजे चालीस पचास ग्रामीणों ने कवाई थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मामला दर्ज करवाया।
Published on:
6 Dec 2017, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.