6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raid : गांव में हड़कम्प, खेतों में छिपाया था अवैध शराब बनाने का सामान

छबड़ा, बारां, कोटा की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Aug 22, 2023

Raid : गांव में हड़कम्प, खेतों में छिपाया था अवैध शराब बनाने का सामान

Raid : गांव में हड़कम्प, खेतों में छिपाया था अवैध शराब बनाने का सामान

बारां. आबकारी विभाग और पुलिस की ओर से अवैध हथकड शराब को लेकर विशेष अभियान के तहत मंगलवार को लक्ष्मीपुरा गांव में संयुक्त कार्रवाई करते छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में छबड़ा के अलावा बारां, कोटा व रामगंजमंडी के आबकारी अधिकारी जवान शामिल थे। इस दौरान 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर 25 भट्टी एवं करीब 4600 लीटर वॉश मौके पर नष्ट की गई।

ये कार्रवाई में शामिल

जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि कार्रवाई में हेमराज प्रहराधिकारी कोटा दक्षिण, प्रमोद ङ्क्षसह प्रहराधिकारी बारां, मदन लाल मीणा प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल छबड़ा, अमर ङ्क्षसह जमादार आबकारी थाना रामगंजमण्डी, धाराङ्क्षसह जमादार बारां, आबकारी निरोधक दल सिपाही रामदयाल नागर, सत्यनारायण मीणा, बलवंत ङ्क्षसह, बृजमोहन, वेद प्रकाश एवं कोटा, बारां व छबड़ा के आबकारी जवान तथा छबड़ा थाना पुलिस, होमगार्ड आदि शामिल थे।

घर छोड़ कर भागे हथकढ़ कारोबारी

जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन व कोटा जोन के आबकारी निरोधक दल अधिकारी अतुल अग्रे के नेतृत्व में की गई आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गांव में हडकम्प मच गया। हथकढ़ शराब के अवैध करोबार में लिप्त लोग घर, मकान छोड़कर मौके से भाग निकले। टीम ने खेतों में सर्चिंग कर वॉश से भरे कैन को जमीन से खोदकर निकाला तथा भट्टियों को तलाश कर नष्ट किया। इस कार्रवाई में 4 महत्वपूर्ण एवं एक साधारण समेत 5 प्रकरण दर्ज किए गए।