8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दिया धरना…बाद में चेयरमैन कक्ष में केरोसिन डाल किया आत्मदाह का प्रयास

पार्षद गिरफ्तार, चेयरमैन ने पार्षद के विकास नहीं कराने के आरोपों को नकारा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 24 Mar 2021, 11:51 PM IST

पहले दिया धरना...बाद में चेयरमैन कक्ष में केरोसिन डाल किया आत्मदाह का प्रयास

पहले दिया धरना...बाद में चेयरमैन कक्ष में केरोसिन डाल किया आत्मदाह का प्रयास

छबड़ा. नगर पालिका में उस समय विचित्र स्थिति बन गई जब अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने के विरोध में सुबह से नगरपालिका के गेट पर धरना दे रहे पार्षद राजेंद्र वैष्णव ने देर शाम चेयरमैन कक्ष में स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने पार्षद को काबू किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच गई

जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 10 से निर्दलीय पार्षद राजेंद्र वैष्णव अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए सुबह नगरपालिका के गेट पर धरने पर बैठ गए। देर शाम ५ बजे जब नगर पालिका अध्यक्ष के कमरे में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह सिंघवी, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गेरा, सहित अन्य अधिकारी पार्षद को समझाने पहुंचे तो पार्षद राजेंद्र वैष्णव धरने से उठ कर नगर पालिका अध्यक्ष के कमरे में पहुंचे और स्वयं प केरोसिन उड़ेल लिया और माचिस निकाल कर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। वहां मौजूद जनप्रतिनिधि ने उन्हें रोका। इस दौरान पार्षद वार्ड में विकास नहीं होने के आरोप पालिका अध्यक्ष पर लगाता रहा। पालिका अध्यक्ष इसे नकारते रहे। मौके पर थानाधिकारी रामानंद यादव एवं बाद में डीवाईएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे और पार्षद को गिरफ्तार कर साथ ले गए।

read also : वीडियो बनाकर महिला आत्महत्या के इरादे से तालाब में कूदी

पार्षद द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मैंने समान रूप से सभी वार्ड में विकास कार्य कराने के प्रयास किए हैं। पार्षद को विकास कार्य करवाने का मैंने आश्वासन भी दिया था। मेरा पूरा प्रयास सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराने का है।
कैलाश चंद जैन, नगर पालिका अध्यक्ष, छबड़ा