8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ROB : बढ़ी रफ्तार, 6 माह में बाधा बेधडक़ होगी पार

शहर में हो रहा झालावाड़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण, तेजी से काम ने गति पकड़ी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 9 Dec 2023, 11:21 AM IST

ROB : बढ़ी रफ्तार, 6 माह में बाधा बेधडक़ होगी पार

ROB : बढ़ी रफ्तार, 6 माह में बाधा बेधडक़ होगी पार

शहर के झालावाड़ रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य अब तेजी पकडऩे लगा है और बजट उपलब्ध होता रहा तो अगले वर्ष मई माह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में आरओबी पर पेडेस्टल बनाने के साथ पाइल व पिएर निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद पिलर पर गर्डर कास्ट डाले जाएंगे। यह कार्य जनवरी माह में पूरा हो जाएगा।निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी के सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में झालावाड़ रोड तेल फैक्ट्री से दीनदयाल पार्क क्षेत्र के हिस्से में पिएर कास्ट करने का काम किया जा रहा है। साथ ही चारमूर्ति चौराहा क्षेत्र में पाइल टेस्ट का कार्य भी अब अन्तिम चरण में पहुंच गया है। इसके बाद आगामी जनवरी माह में इस क्षेत्र में पिएर पर गर्डर डालने का कार्य शुरू हो जाएगा। इन सूत्रों का कहना है कि सरकार ने समय-समय पर बजट उपलब्ध कराया तो आगामी मई माह में इस आरओबी से यातायात शुरू हो जाएगा।

45 में 37 गर्डर का निर्माण हो गया पूरा

निर्माण से जुड़े सूत्रों व आरएसआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि इस आरओबी पर 45 गर्डर डालने हैं। इनमें 37 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब कुछ दिनों में शेष 8 गर्डर का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। पिएर पर पेडेस्टल का कार्य पूरा होने के बाद गर्डर डालने का कार्य शुरू कराया जाएगा।

यातायात को लेकर अब तक है असमंजस

गर्डर डालने के लिए किए जाने वाले कार्य के दौरान बारां-झालावाड़ रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने को लेकर असमंजस बना हुआ है। संवेदक एजेंसी के अनुसार इस कार्य में जोखिम नहीं उठा जाएगा। गर्डर कास्ट करने के दौरान आवागमन बंद रखा जाएगा। वहीं निर्माण एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि गर्डर डालने के दौनान यातायात बंद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि इस दौरान पूरी तरह से एहतियात बरती जाएगी।