भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले रविवार को प्रदेश में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें बारां-अटरू विधानसभा सीट पर हाल में घोषित की गई प्रत्याशी सारिका चौहान का पत्ता काट दिया गया है। अब यहां नए प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा पर भजपा ने विश्वास जताया है। उल्लेखनीय है कि जानकारी के अनुसार सारिका ङ्क्षसह को भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवार घोषित किया था। सारिका का जन्म पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में हुआ था। जहां उनके जन्म व जाति प्रमाण पत्र भी बने थे, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियम में किए गए संशोधन के अनुसार जाति प्रमाण पत्र उसी राज्य का ही मान्य है। ऐसे में पार्टी ने ऐन मौके पर प्रत्याशी को बदल दिया। बैरवा वोटरों के सामने एकदम नया चेहरा हैं।