जिले में 25 नवम्बर को सम्पन्न हुए चार विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन घेरे में सुरक्षा कर्मीयो को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले की चारो विधानसभा की 1027 दो सहायक मशीनों समेत 1029 ईवीएम मशीनों को अलग अलग कक्षों में विधानसभावार तथा क्रमवार रखवाकर सील किया गया है। जिसकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करवाई गई है। सम्पूर्ण परिसर में दर्जनो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जो कि अन्दर तथा बाहर सडक़ तक निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि ईवीएम मशीनों की कड़ी चौकसी के लिए चोबीस घंटे तीन घेरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान तैनात किए गए हैं। प्रथम स्तर पर परिसर के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार व रोड पर पुलिसर्मी तेनात है। वही परिसर में आरएससी के जवानों की तैनातगी की गई है। भवन तथा भीतरी भाग में सीआरपीएफ के जवानो को तैनात किया गया है।