
Rajasthan Assembly Election 2023 : चुनाव चिह्न निराले : किसी ने मांगी बस तो किसी ने जाहिर की डीजल पम्प की चाहत
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 9 नवम्बर को नामांकन पत्र वापसी की अन्तिम तिथि के दिन ही पार्टी के प्रत्याशीयो तथा निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्हो का आवंटन भी किया जाएगा। निर्वाचन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पार्टीयो को छोडकऱ करीब 193 ङ्क्षसबल्स तय किए हुए हैं। जो नामांकन पत्र भरने के दौरान ही अपनी पसन्द से भरे जाते हैं। लेकिन यदि एक ही ङ्क्षसबल एक से अधिक प्रत्याशीयो द्वारा मांगा गया तो उसकी लॉटरी निकालकर ङ्क्षसबल दिया जाएगा।
दैनिक उपयोग में काम आने वाले ङ्क्षसबल
विधानसभा चुुनाव. 2023 में किचन से लेकर दैनिक उपयोग के सामान, फल-सब्जी और खेल मंनोरजन में काम आने वाली वस्तुओं के चुनाव चिन्ह निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे। प्रत्याशी अपने मनपसंद का चुनाव चिन्ह ले सकेगा। एक विधानसभा क्षेत्र में एक ही ङ्क्षसबल के एक से अधिक दावेदार होने पर आवंटन का फैसला लॉटरी से होगा। प्रत्याशी को बस, डिजल पम्प, बेट बल्ला, सीटी, साइकिल, दूरबीन, कैरम बोर्ड, शतरंज जैसे 193 चुनाव चिन्हों में से आंवटित होंगे। इनमें फल-सब्जियों के अलावा दैनिक उपभोग की सामग्रियां व उपकरण भी शामिल हैं। जो प्रत्याशियों को नियमानुसार आवंटित किए जाएंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन 9 नवंबर को नाम वापसी के बाद ही हो सकेगा। इसमें 6 सिबंल राष्ट्रीयकृत है तो एक ङ्क्षसबल राज्य का है। चुनाव में ङ्क्षसबल्स के रूप में कई चुनाव चिन्ह ऐसे भी हैं, जो घरों में दैनिक उपयोग के रूप में काम आते हैं। इनमें वैक्यूम क्लीनर, दीवार खूंटी, पानी का टैंक, खिडक़ी, ट््यूबलाइट, स्विच बोर्ड, टीवी रिमोट, मेज, टेलीफोन, साबुनदानी, शटर, टेलीविजन, कैंची, सिलाई की मशीन, रूम कूलर, रूम हीटर, एसी, अलमारी, बेंच, बक्सा, ब्रीफकेस, बाल्टी, कैन, कारपेट, चारपाई, द्वार घंटी, दरवाजे का हैंडल, कीप, कांच का गिलास, इमर्शन रॉड, प्रेस, केतली, कुंडी, नैल टर, तकिया, सोफा, स्टूल, डिश शामिल हैं।
रसोई घर का सामान व घरेलु सामग्री भी शामिल
ब्रेड टोस्टर, चक्की, चपाती रोलर, चिमनी, चिमटी, गैस का चूल्हा, किचन ङ्क्षसक, लाइटर, लंच बॉक्स, माचिस की डिब्बी, मिक्सी, मूसल व खरल, कड़ाही, नूडल्स कटोरा, प्लेट स्टैण्ड, हांडी, प्रेशर कुकर, रेफ्रिजरेटर, चाय की छलनी, चिमटा, ट्रे ङ्क्षसबल्स के रूप में शामिल हैं।
सौंन्दर्य प्रसाधन व फ्रूट््स की भी भरमार
चुनाव चिन्हों में अखरोट, तरबूज, टॉफियां, खाने से भरी थाली, मूंगफली, नाशपाती, मटर, ङ्क्षभडी, आइसक्रीम, सेव, फलों की टोकरी, बिस्कुट, मिर्च, फूलगोभी, अंगूर, हरी मिर्च, कटहल, अदरक शामिल हैं। इसके अलावा चूडिय़ां, कान की बालियां, लेडी पर्स, सेफ्टी पिन, ऊन व सिलाई, मोतियों का हार शामिल हैं।
यह भी कुछ कम नहीं
चुनाव चिन्हों में साइकिल, पंप, दूरबीन, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नौका, ईंटें, ब्रश, कैमरा, कैरम बोर्ड, जंजीर, शतरंज बोर्ड, नारियल फार्म, ऑटो रिक्शा, गुब्बारा, बेल्ट, क्रेन, घन, हीरा, डीजल पम्प, ड्रिल मशीन, डम्बल्स, कूडादान, बिजली का खंभा, लिफाफा, एक्सटेंशन बोर्ड, फुटबॉल, फुटबॉल खिलाड़ी, फंव्वारा, फ्राइंग पैन, गन्ना किसान, उपहार, ग्रामोफोन, हारमोनियम, रेत घड़ी, लैटर बॉक्स, नागरिक, पेंसिल डिब्बा, पेंसिल शार्पनर, पेंडुलम, पेट्रोल पंप, करनी, रोड रोलर, रोबोट, आरी, पानी का जहाज, स्पैनर, स्टैथोस्कोप, क्रिकेट स्टंप, झूला, सीङ्क्षरज, टेनिस बल्ला व गेंद, कुआं, हाथ रेहड़ी तथा सीटी भी है।
मनोरंजन व दैनिक उपयोग के सामान
कई ऐसे चुनाव चिन्ह भी हैं, जिन्हें लोग दैनिक उपयोग में लेते हैं। इनमें दांत ब्रश, टूथपेस्ट, वायलिन, छड़ी, जुराबें, सितार, जूता, स्कूल बैग, तुरही, कूदने की रस्सी, फोन चार्जर, हाथ गाड़ी, हेडफोन, हेलमेट, पैंट, चप्पले, कोट, कलर ट्रे और ब्रूश, रेजर, कङ्क्षटग प्लायर, फ्रॉक, टॉप, अंगूठी, स्लेट, बेबी वॉकर, टाई आदि शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत चुनाव चिन्ह रिटर्निंग कार्यालयों के बाहर चस्पा कर दिए गए हैं।
चुनाव चिन्ह का आवंटन 9 नवंबर को
चुनाव चिन्ह का 9 नवंबर को दोपहर 3 बजे नाम वापसी के बाद किया जाएगा। एक ही तरह के चुनाव चिन्हों की दो या दो से अधिक प्रत्याशियों द्वारा मांग करने पर उनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
नरेन्द्र गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी, बारां
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
8 Nov 2023, 11:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़




