8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने थाने के बाहर जमकर की ठुकाई, देखें वीडियो

नाकाबंदी कर रही पुलिस पर फायरिंग, थानाधिकारी समेत दो जवान घायल, तीन पहिए की एसयूवी ने मचाया हडकंप, दो जने थे सवार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 6 Jun 2023, 9:48 PM IST

police station

मांगरोल. इटावा की ओर से आई एक स्कार्पियो ने मंगलवार की रात आठ बजे कस्बे में हडकंप मचा दिया। बूढादीत-इटावा होते हुए यह गाडी मांगरोल तक पहुंची। इसके बाद यह पुलिस की ओर से की गई दीगोद-इटावा मार्ग की नाकाबंदी तोड़ भागी।

सूचना मिलने पर पुलिस इटावा रोड पहुंची। गैस एजेंसी के पास तेज गति से आ रही गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो जनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी गाड़ी पर फायर कर टायर पंचर कर दिया। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और तीन टायर पर ही चलती रही।

थाने के सामने दो बार कार सवारों ने रिवाल्वर से फायरिंग की। इससे थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा को आंख के पास चोट आई है। थाने के सामने ट्रैक्टर लगाकर गाडी को रोकने की कोशिश करते समय हुई फायरिंग में थाने के दो जवान विजयसिंह व राहुल गोली गंभीर घायल हो गए है। इन्हें उप जिला चिकित्सालय में डॉ. रामबुधेश मीणा ने प्राथमिक उपचार कर बारां रेफर कर दिया है।

इटावा, बूढादीत से पुलिस की गाड़ियां भी मांगरोल पहुंची। इस बीच तब तक पुलिस ने गाड़ी में सवार दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद थाने में इटावा रोड बारां रोड़ पर बड़ी भीड़ हो गयी इस गाड़ी में संभवत: ज्यादा लोग सवार थे। वे यहां किसी घटना को अंजाम देकर आए या देने जा रहे थे। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। गाड़ी का नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है।