छात्रा के सवाल पर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तरह ही सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। यहां भी अच्छी आधारभूत सुविधाओं के ट्रेंड शिक्षक शिक्षा देते हैं। सरकारी स्कूलों के रिजल्ट भी अच्छे आ रहे हैं। निजी स्कूलों में सिर्फ चमक धमक ही नजर आती है। वे मोटी फीस लेते हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में पुस्तकें व शिक्षा नि:शुल्क मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना एक फोबिया की तरह हो गया है।