किशनगंज से नवनिर्वाचित विधायक ललित मीणा मतगणना स्थल पर डटे रहे। मतगणना स्थल पर गिनती के दौरान 16वें राउण्ड का परिणाम सुनने के बाद वह जीत के प्रति आश्वस्त हो गए थे। 16वें राउंड में उन्हें 19160 मतों से आगे घोषित किया गया था। इसके बाद वह जिले ओर प्रदेश की विभिन्न सीटों की स्थिति की जानकारी लेते रहे। वह मीडिया सेन्टर पर भी पहुंचे और उसके बाद 20 राउंड तक मीडिया सेन्टर में ही डटे रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जनता का आभार जताया तथा भाजपा शासन में किशनगंज-शाहाबाद क्षेत्र में शुरू किए गए ङ्क्षसचाई, बिजली, पुलिया निर्माण आदि कार्यो, परियोजनाओं को पूरा कराने ओर उनका विस्तार करने की बात कही। जीत की घोषणा के बाद मीणा लोगों से कहते रहे भाई सा. जनता ने खूब आशिर्वाद दिया, 22 हजार से ज्यादा वोटों से जीत की तो उन्हें भी उम्मीद नहीं थी।