6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update : कोहरे की चादर में लिपटा बारां, बढ़ी सर्दी और ठिठुरन

Rajasthan Weather Update : अन्ता (बारां)। कस्बे में बुधवार की सुबह का नजारा ही कुछ और रहा। सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा कस्बा। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। कोहरे के कारण पेड़-पौधों से बूंदों के रूप में पानी टपकता रहा जिससे ठिठुरन बनी रही। कस्बे में मंगलवार देर रात से ही कोहरा छा गया था। पूरी रात घना कोहरा छाया रहा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

Rajasthan weather update : अन्ता (बारां)। कस्बे में बुधवार की सुबह का नजारा ही कुछ और रहा। सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा कस्बा। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। कोहरे के कारण पेड़-पौधों से बूंदों के रूप में पानी टपकता रहा जिससे ठिठुरन बनी रही। कस्बे में मंगलवार देर रात से ही कोहरा छा गया था। पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। बुधवार सुबह लोग जब सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि सामने की कुछ मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

वाहनों की गति पर पूरी तरह ब्रेक लग गया था। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। कुछ भारी वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे बने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि पर खड़ा कर दिया। कोहरे की दृश्यता बढऩे पर ही वह अपने वाहनों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो सके। ठंड से बचाव के लिए लोग हीटर,लकड़़ी व कोयला आदि जलाकर सेंकते रहे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर अलाव जलते रहे।

कोहरे के कारण बाजार देर से खुले। दोपहर के 3 बजे बाद कोहरा धीरे-धीरे चाटने लगा और सूर्यदेव प्रकट हो गए। किसान भी देर से खेतों पर पहुंचे और पत्ती जलाकर सेंककर शरीर को गर्म किया, इसके बाद खेत में कार्य शुरू कि या। दोपहर के बाद हल्की धूप खिली रही।

वाहनों की गति पर लगा ब्रेक
घना कोहरा होने के कारण वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग गया। वाहन चालकों ने हेड लाइट जलाने के बाद भी अपने वाहन रेग रेग कर चलाए। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों ने हाइवे पर बने ढाबे वह रेस्टोरेंट पर अपने वाहन को खड़ा कर दिया। कुछ हद तक कोहरा छटने के बाद वाहन चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।