शहर में इस अवसर पर बंकट व्यायाम शाला तथा श्रीजी भक्त मण्डल की ओर से रामजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीजी मंदिर से शुरु हुई जो सब्जी मंडी, इन्द्रा मार्केट, प्रताप चौक, मेन मार्केट, धर्मादा चौराहा, सदर बाजार चौमुखा बाजार होते हुए श्रीजी चौक पहुंची। शोभायात्रा में महिला पुरुष उत्साह से नाचते-गाते चल रहे थे। शंकर-हनुमान बने कलाकार भी शामिल रहे।