19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा : खेत से काम कर लौट रहे थे घर, गांव में ही ट्रैक्टर ने रौंद दिया

ट्रैक्टर के कुचलने से एक की मौत, एक घायल
less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 25, 2022

हादसा : खेत से काम कर लौट रहे थे घर, गांव में ही ट्रैक्टर ने रौंद दिया

हादसा : खेत से काम कर लौट रहे थे घर, गांव में ही ट्रैक्टर ने रौंद दिया

कवाई. मोठपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से दो जनों को सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, एक अन्य घायल को कोटा रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को डिटेन कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोठपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव में गुरुवार रात महाराजपुरा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पटना निवासी गोबरीलाल जाटव व चौथमल जाटव को सामने से टक्कर मार दी। दोनों खेत से कार्य कर घर को आ रहे थे। घटना में गोबरी लाल पुत्र प्रभु लाल जाटव (65) वर्ष निवासी पटना की मौके पर ही मौत हो गई। चौथमल पुत्र गोपाल जाटव (60) निवासी पटना के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उसे इलाज के लिए कोटा रेफर किया है। थाना प्रभारी देवकरण जाट ने बताया कि मृतक का शुक्रवार को अटरू के स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं घायल चौथमल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग