
BREAKING NEWS : आधी रात बाद घर में घुसे हथियारबंद लुटेरे, जेवर और नकदी लूट ले गए, मारपीट भी की
भंवरगढ़. कस्बे के समीप नाहरगढ़ रोड स्थित गेबी तलाई बस्ती में शनिवार आधी रात के बाद एक वृद्ध दंपती के घर पर डकैती हो गई। निवासी वृद्ध दंपती से मारपीट कर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लुटेरों ने बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान वे लाखों के जेवरात व नकदी, मोबाइल आदि लूट ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने धमकाया कि यदि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। पीडि़त पीडि़त कृष्ण चंद्र वैष्णव (62) ने बताया कि लुटेरे उनके साथ मारपीट कर पत्नी का मंगलसूत्र, कान की झुमकी, नथ, कान की बाली, सहित सोने के अन्य जेवर लूट ले गए हैं। इसमें लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात, 28000 रुपए नगदी दोनों के मोबाइल फोन शामिल हैं। घटना लगभग रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। इसके बाद दंपती ने पड़ोसियों को जगा कर रात 3.45 बजे पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इधर, चोरी की बढ़ती वारदात को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। उन्होंने थाने पर पहुंचकर जताया पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। इधर, डकैतों की मारपीट से घायल कृष्ण चंद्र वैष्णव का रविवार को पुलिस ने मेडिकल कराया।
Published on:
13 Aug 2023 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
