6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैती की साजिश रचते पांच जनों को गिरफ्तार किया

कार्रवाई : आरोपियों से छुरा, धारिया, तलवार, सरिया, मिर्ची पाउडर बरामद  

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 06, 2024

Rajasthan Hindi Crime News

डकैती की साजिश रचते पांच जनों को गिरफ्तार किया

बारां. गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर छीपाबडौद पुलिस ने शुक्रवार को डूंगरी के रास्ते पर बने खण्डहर घरोंदे से 5 बदमाशों को वारदात की साजिश रचते गिरफ्तार किया है। छीपाबड़ौद थानाधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पांचों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। इनमें देवलाल पुत्र कांसीराम नागर निवासी ढोलम, बालकिशन पुत्र नाथूलाल कोली निवासी थाने के सामने छीपाबङौद, भोजराज पुत्र नंदकिशोर माली निवासी दौलतपुरा, सत्यनारायण पुत्र दुर्गालाल नाथ निवासी रांई थाना तथा शहजाद उर्फ बिल मोहम्मद पुत्र युसुफ मोहम्मद निवासी हाट मोहल्ला छीपाबड़ौद को डिटेन किया गया है। इनके कब्जे से एक छुरा, धारिया, कुंटिया, तलवार, सरिया, मिर्ची पाउडर बरामद किए गए। ये आरोपी डकैती डालने की तैयारी में थे।

सीसीटीवी कैमरे में दिखा बटुआ लेकर भागा शातिर युवक

अंता कस्बे में बढ़ रही चोरी, लूट-पाट व अपराधिक गतिविधियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मुख्य बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर मंगलवार को ऐसी ही घटना हुई। दुकानदार दोपहर को दुकान पर ग्राहकों को बेचा हुआ कपड़ा देकर रुपए लेने देने में व्यस्त था। तभी मुख्य बाजार में एक शातिर ने परमानंद खंडेलवाल का 30000 ह•ाार रुपए से भरा पर्स उड़ा लिया। खंडेलवाल ने ग्राहकों के जाने के बाद जैसे ही अपना बटुआ सम्भाला तो वह वहां से गायब था। पहले तो उन्होंने दुकान व खुली हुई साडिय़ों में बटुआ तलाशा, जब वहां भी नहीं मिला तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक 25 से 30 वर्ष का युवक बटुआ उठाकर ले जाता हुआ नजर आया।