6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग की डुबोकर हत्या करने के सात आरोपी गिरफ्तार

तालाब में मछली पकडऩे के दौरान हुई वारदात  

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

May 27, 2021

नाबालिग की डुबोकर हत्या करने के सात आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग की डुबोकर हत्या करने के सात आरोपी गिरफ्तार

सीसवाली. थाना क्षेत्र के पोखरा बावड़ी में शनिवार रात को तालाब में नाबालिग को डुबोकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत तीन अन्य को बापर्दा गिरफ्तार किया है। एसपी विनीत बंसल ने बताया कि 23 मई रात 2 बजे पोखरा की बावड़ी के तालाब में कोटा से 9 लोग मछली पकडऩे के लिए पहुंचे थे। इनमें से 8 व्यक्ति रात को तालाब में मछली पकड़ रहे थे। एक नाबालिग समीर (17) को निगरानी के लिए तालाब की पाल पर बैठा रखा था।

read also : स्कूल के व्याख्याता ने कबाड़ से भरे कक्षों को बना दिया ' कला की प्रयोगशाला '
इसी दौरान मोटरसाइकिल से 7 व्यक्ति वहां पहुंचे और समीर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने मारपीट कर समीर को पानी मे डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे सभी वहां से भाग निकले। उन्होंने बाद में समीर को तलाश किया। नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर मय जाप्ता के मौक़े पर पहुंचकर तालाब व आस पास तलाश करवाया गया। नहीं मिलने पर कोटा से रेस्क्यू टीम बुलाकर 24 मई को समीर का शव तालाब से निकलवाया। मृतक के परिजनों द्वारा 4 आरोपियों के विरुद्ध नामजद व 3 अन्य के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट पेश की। जिस पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू की गई। जिनेन्द्र कुमार जैन अंता के नेतृत्व में एक विशेष टीम थाना सीसवाली से थानाधिकारी राजपाल सिंह, हेडकांस्टेबल बच्चु सिंह, बीट अधिकारी आसिफ खान, धर्मेंद्र सिंह, रामचरण, महेंद्र सिंह, सतेयन्द्र सिंह साइबर सेल गठित कर मुल्जिमों की तलाश शुरू की। उक्त एफआईआर में फरियादी पक्ष द्वारा 4 आरोपियों के मात्र नाम अंकित करवाये गए थे। 3 आरोपी अज्ञात थे। 26 मई को हत्या के 7 आरोपी सोनू, वीरेंद्र, कन्हैयालाल, राजेन्द्र, राजाराम, लेखराज, पप्पूलाल को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।