8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो जिंदगियों पर ऐसे भारी पड़ गया शॉर्टकट

कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो जनों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 18 Aug 2021, 10:35 PM IST

दो जिंदगियों पर ऐसे भारी पड़ गया शॉर्टकट

दो जिंदगियों पर ऐसे भारी पड़ गया शॉर्टकट

बारां. अटरू रोड भूलभूलैया चौराहा के समीप बुधवार दोपहर कार की भिड़न्त से बाइक सवार दो जनों की मृत्यु हो गई। बाइक सवार मृतक महिला-पुरूष छबड़ा थाना क्षेत्र के रीछड़ा गांव से बारां शहर में आ रहे थे, लेकिन शहर में प्रवेश से पहले ही गंभीर हादसा हो गया। बाइक सवार डिवाइडर के कट से निकलकर अचानक मुख्य लाइन पर आ गया। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया तथा पुरुष का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा।

कोतवाली से जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सब इंस्पेक्टर नवल शर्मा ने बताया कि रीछड़ा गांव निवासी चौथमल धाकड़ किसी काम से बाइक से बारां आ रहा था। वहीं, गांव की ही महिला शांतिबाई ऐरवाल भी दवा लेने के लिए बारां आ रही थी। रास्ते में चौथमल मिल गया तो वह भी उसके साथ बारां आने के लिए सवार हो गई थी। फोरलेन से शहर में प्रवेश करते समय बाइक चालक ने डिवाइडर से कट पार कर मुख्य सड़क पर आया ही था कि पीछे से कोटा की ओर से आ रही आ रही तेज रफ्तार कार की जोरदार भिड़न्त से दोनों घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में जांच के बाद महिला शांतिबाई ऐरवाल (50) को मृत घोषित कर दिया तथा घायल बाइक चालक चौथमल धाकड़ का शाम करीब सात बजे दम टूट गया।

रास्ते में मिले थे दोनों
मृतका शांतिबाई के पति अमरलाल ऐरवाल ने बताया कि उसकी पत्नी दवा लेने के लिए बस से बारां आ रही थी। रास्ते में गांव का जवांई चौथमल मिल गया तो वह उसके साथ आ गई थी। बाद में सूचना मिली कि उनकी दुर्घटना हो गई। यहां जिला चिकित्सालय पहुंचने पर मृत्यु होने का पता लगा। वहीं, मृतक चौथमल के परिचित गजेन्द्र कुमार ने बताया कि चौथमल बाइक से बारां कलेक्ट्री में काम होने से आया था। कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि बाइक चालक ने हाई-वे पर बिना पीछे देखे कट में से अचानक बाइक को राइट लाइन पर ले लिया। इससे दुर्घटना हुई है। यहां हाई-वे के बायपास पर विशेष रूप से शाहबाद रोड एवं भूल भुलैया चौराहा के आसपास बाइक चालक थोड़ी सी अतिरिक्त दूरी से जाने से बचने के लिए अक्सर यही गलती करते हैं।