
police
मैथ में कम नंबर मिले बेटे को,पीट दिया टीचर को हैना अजीब सी बात पर यह सच है। यहां पिता ने केवल टीचल ही नहीं स्कूल संचालक की भी लात घूंसों से पिटाई कर दी।
बारां. शहर के न्यू नाकोड़ा कॉलोनी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल में मंगलवार सुबह एक छात्र के पिता ने उसके पुत्र के गणित व अंग्रेजी में कमजोर रहने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया तथा कुछ शिक्षकों के साथ मारपीट भी की। इस मामले में बुधवार दोपहर स्कूल संचालक विनोद विजय समेत अन्य स्टाफ व कुछ अभिभावकों ने कोतवाली पहुंच नाराजगी प्रकट की तथा मामला दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि स्कूल संचालक विनोद विजय ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 28 नवम्बर को सुबह करीब 10-11 बजे कक्षा आठवीं के छात्र अनिल मीणा के पिता दिलीप मीणा स्कूल कार्यालय पहुंचा तथा अंग्रेजी व गणित विषय के अध्यापक को बुलाने को कहा। अंग्रेजी के अध्यापक सुरेन्द्र शर्मा वहां पहुंचे तो गाली-गलौच करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं वहां पहुंचे तो उनसे भी गाली-गलौज की तथा बीच-बचाव करने पर
संचालक विजय को धक्का देकर गिरा दिया।
गणित के अध्यापक कपिल शर्मा की ओर से दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि दिलीप मीणा ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि आप मेरे बच्चे का ध्यान नहीं रखते है, यदि वह नहीं पढ़ता है तो मैं आप से भी मारपीट करूंगा। मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्मैक के पैसे न देने पर सामान तोड़े
छबड़ा. पुलिस ने एक जने को स्मैक के पैसे न देने पर घर में लड़ाई झगड़ा करने व तोडफ़ोड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कसाई मोहल्ला निवासी शाकिर खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई साजिद उर्फ गोलू उससे स्मैक पीने के पैसे मांगता है और मना करने पर बुधवार को घर के सामान तोड़ दिए व झगड़ा करने पर आमाद हो गया। जिस पर आरोपित को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
30 Nov 2017, 5:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.