10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव , तस्वीर हो गई साफ, फैसला करें आप कई उम्मीदवारों ने ऐनवक्त पर वापस लिए नामांकन पत्र

नाम वापसी के बाद साफ हो गई। शाम को सभी महाविद्यालयों में चुनाव में शेष रहे उम्मीदवारों की सूचियां चस्पा कर दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 28 Aug 2018, 3:18 PM IST

महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव , तस्वीर हो गई साफ, फैसला करें आप कई उम्मीदवारों ने ऐनवक्त पर वापस लिए नामांकन पत्र

student

बारां. राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के चुनाव की तस्वीर सोमवार को नाम वापसी के बाद साफ हो गई। शाम को सभी महाविद्यालयों में चुनाव में शेष रहे उम्मीदवारों की सूचियां चस्पा कर दी गई हैं। अब चुनाव में डटे उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकते हुए मतदाताओं के घरों पर दस्तक देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महाविद्यालयों में सभी उम्मीदवारों की बैठक बुलाई गई है। इसमें उन्हें लिंगदोह समिति की सिफारिशों की जानकारी देकर आचार संहिता के पालन को कहा जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य विजयराम मीणा व निर्वाचन अधिकारी आईडी खान ने बताया कि मंगलवार को चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सुबह ११ बजे महाविद्यालय में सभी उम्मीदवारों की बैठक होगी। अध्यक्ष समेत सभी चार पदों के लिए मतदान ३१ अगस्त को होगा।
कई उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए केशवराय द्विवेदी, चेतन नागर, लोकेश प्रजापति, विजय बैरवा व सौरभ मालव, उपाध्यक्ष के लिए अजय शर्मा, करूणा दाधीच, रोहित बैरवा व त्रिभुवन मीणा, महासचिव के लिए अनुराग जैन, चेतन बैरवा, रोहित गुर्जर, विनोद मीणा व हेमन्त लोधी तथा संयुक्त सचिव पद के लिए ज्योत्सना किरण सिंह व मीनाक्षी मीणा के बीच मुकाबला होगा।
कोई नहीं हटीं
राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या संगीता जुनेजा ने बताया कि में सभी नौ उम्मीदवार मैदान में डटी हुई है, नाम वापसी के दिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। यहां अध्यक्ष पर त्रिकोणीय तथा शेष तीनों पदों के लिए सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष के लिए प्रियंका गोस्वामी, मनीषा सुमन व योगिता शर्मा, उपाध्यक्ष के लिए प्रियंका कुमारी, वंदना शाक्यवाल, महासचिव के लिए महिमा नागर व विशाखा सामरिया तथा संयुक्त सचिव के लिए रवीना नागर तथा साक्षी अरविन्द के बीच मुकाबला होगा।
यहां कई उम्मीदवार
केलवाड़ा. कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. जया शर्मा ने बताया कि पवन मेहता व राजेन्द्र सहरिया ने अपना नाम वापस ले लिया है । अब अध्यक्ष पद के लिए जगमोहन मेहता ,पवन मेहता ,पवन सहरिया ,एवं राजा सोनी चुनाव मैदान में है। उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप, प्रमोद एवं रूपेंद्र कोर, महासचिव पद के लिए प्रतीक ,शिवजी, एवं श्रवण गुजर एवं संयुक्त सचिव के लिए देवेंद्र कुमार, पूजा सहरिया ,एवँ मोनिका वैरागी चुनाव मैदान में हैं।