6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…अचानक चल दी मालगाड़ी और गंवाना पड़ गया पैर

मालगाड़ी की चपेट में आकर कटा रेलवे पॉइंट्समैन का पैर, गम्भीर अवस्था में कोटा किया रैफर

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 04, 2021

...अचानक चल दी मालगाड़ी और गंवाना पड़ गया पैर

...अचानक चल दी मालगाड़ी और गंवाना पड़ गया पैर

छबड़ा. मोतीपुरा चौकी स्टेशन पर शुक्रवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से पॉइंट्समैन का पैर कट गया। उसे कोटा के निजी अस्पताल भेजा गया। जहां शनिवार को ऑपरेशन किया गया। साथी कर्मचारियों ने बताया कि पॉइंट्स मैन हरिप्रसाद (58) नाइट ड्यूटी पर था। दो से एक नंबर प्लेटफार्म जाने के लिए हरिप्रसाद खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था। तभी मालगाड़ी चल दी। इससे हरिप्रसाद का दायां पैर कट गया।
सूचना मिलने पर स्टेशन स्टाफ ने हरिप्रसाद को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हरिप्रसाद को कोटा रैफर कर दिया। इसके बाद हरिप्रसाद को विशाखापट्टनम-भगत की कोठी ट्रेन से कोटा लाया गया। यहां हरिप्रसाद को रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने से यहां डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हरिप्रसाद का पंजा और एड़ी गंभीर रूप से कट-फट गया है। इसके ठीक होने की संभावना नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि मालगाड़ी घटना के कुछ मिनट पहले ही आकर खड़ी हुई थी। गार्ड ने वॉकी टॉकी पर जाम पट्टी क्लियर करने के लिए चालक से गाड़ी को थोड़ा आगे बढ़ाने को कहा था। इसके बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया। इसी दौरान हरिप्रसाद ट्रेन की चपेट में आ गया। कर्मचारी ने बताया कि मामले में हरिप्रसाद की लापरवाही भी सामने आई है।