30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बीमारी में मरीज के संपर्क में आना भी हो जाता है खतरनाक, अन्ता में पाव पसार लिए हैं इस फ्लू ने

अन्ता. कस्बे में स्वाइन फ्लू बीमारी से ग्रसित दो और रोगी मिलने के साथ ही चिकित्सा विभाग की नींद उड़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 2 Oct 2018, 3:08 PM IST

इस बीमारी में मरीज के संपर्क में आना भी हो जाता है खतरनाक, अन्ता में पाव पसार लिए हैं इस फ्लू ने

इस बीमारी में मरीज के संपर्क में आना भी हो जाता है खतरनाक, अन्ता में पाव पसार लिए हैं इस फ्लू ने

अन्ता. कस्बे में स्वाइन फ्लू बीमारी से ग्रसित दो और रोगी मिलने के साथ ही चिकित्सा विभाग की नींद उड़ गई है। यहां स्टेशन क्षेत्र निवासी एक चार वर्षीय बालक सहित हाउसिंग बोर्ड कॉंलोनी निवासी २९ वर्षीय महिला की कोटा में हुई जांच के दौरान स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। इनका इलाज कोटा में ही उपचार किया जा रहा है। कस्बे में अब तक इस बीमारी से ग्रसित आधा दर्जन रोगी सामने आ चुके हैं। अगस्त माह में एक महिला तथा उसके बाद सितम्बर माह में एक वृद्ध ने स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से दम तोड़ दिया था। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी गर्ग के अनुसार दो ओर रोगी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए जाने की सूचना मिलने पर इनके परिजनों सहित सम्पर्क में आए अन्य लोगों को टेमु फ्लू दवा दी गई है। नियमानुसार इनके आसपास
स्थित ५० घरों का सर्वे कराया जा रहा है। स्थानीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. विरेन्द्रनाथ तिवारी सहित बारां
से आई चिकित्सा टीम जुटी है। कस्बे में पैर पसारती इस भयावह
बीमारी की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग
के उच्चाधिकारियों द्वारा भी ली जा रही है।
केलपुरी में मिला किशोर
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
किशनगंज. रामगढ कस्बे के समीप स्थित जंगल में रविवार को बकरियां चराने गए लापता किशोर को पुलिस ने सोमवार को दस्तयाब कर लिया। किशोर ने बताया कि उसे कोई साधु अंगुली पकड़ ले गया था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। इधर इससे पहले रविवार को परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। किशोर के लापता होने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया था।
किया था प्रदर्शन
बालक के लापता होने के बाद कस्बेवासियों ने बालक के अपहरण होने की बात कहते हुए पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद रामगढ़ सरंपच ममता मीणा, पीपल्दा सरंपच इकलेश वर्मा ने पीडि़त परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी।
दूसरे दिन मिला
घटना के दूसरे दिन पुलि उपाधीक्षक बारां दिनेश मीणा, सदर थाना प्रभारी राकेश भार्गव, किशनगंज थाना एएसआई राधाकिशन, हैेड कान्स्टिेबल लालबहादुर सिंह की अगुवाई में तीन पुलिस टीमों ने जंगल में संर्चिग की। किशोर को सोमवार को रामगढ़ के समीप स्थित केलपुरी महाराज के यहां से पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। पुलिस टीम में शामिल हैड़ कानिस्टेबल लाल बहादुर सिंह ने बताया कि लापता बालक रवि की तलाश में जुटी पुलिस को रवि के केलपुरी में होने की जानकारी मिली।