6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक दम्पती को किया निलम्बित, सेवानिवृत्ति स्वीकृति के आदेश निरस्त

स्टेपनी शिक्षक पकडऩे से शिक्षा विभाग में हडक़म्प, संयुक्त निदेशक ने गांव पहुंचकर लिए बयान  

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 23, 2023

शिक्षक दम्पती को किया निलम्बित, सेवानिवृत्ति स्वीकृति के आदेश निरस्त

शिक्षक दम्पती को किया निलम्बित, सेवानिवृत्ति स्वीकृति के आदेश निरस्त

निकटवर्ती राजपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्टेपनी शिक्षक लगाकर वेतन उठाने के मामले में शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी शिक्षक दम्पती को निलम्बित कर उनका मुख्यालय शिक्षा निदेशालय बीकानेर किया गया है। इसके अलावा आरोपी प्रधानाध्यापक विष्णु गर्ग के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकृति के आदेश भी रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, पुलिस ने प्रकरण में गिरफ्तार स्टेपनी शिक्षक विष्णु भारद्वाज को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों स्टेपनी महिला शिक्षिकाओं से भी पूछताछ की जा रही है।

बच्चों, अभिभावकों व ग्रामीणों से पूछताछ

निदेशालय के आदेश पर शुक्रवार को कोटा से संयुक्त निदेशक तेज कंवर ने बारां पहुंचकर प्रकरण की प्रारम्भिक जांच की। उन्होंने बताया कि निदेशालय के आदेश पर शुक्रवार को वह बारां पहुंची तथा सीडीईओ अरूणा कुमारी के साथ राजपुरा विद्यालय पहुंची थी। यहां उन्होंने बच्चों, अभिभावकों, ग्रामीणों, सीबीईओ, पीईईओ व पूर्व से कार्यरत शिक्षिका के बयान लिए। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) ने आदेश जारी कर शिक्षक विष्णु गर्ग के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकृति के आदेशों को प्रत्याहारित कर दिया है। विष्णु गर्ग व शिक्षिका मंजू गर्ग को निलम्बित कर उनका मुख्यालय बीकानेर किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक पीयूष शर्मा ने बताया कि विष्णु गर्ग की ओर से करीब 3 माह पहले स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति का प्रार्थना-पत्र दिया था, लेकिन उसमें कुछ कमियों होने से दुरूस्त करने के लिए लौटा दिया था। इससे 18 दिसम्बर को ही 1 जनवरी 2024 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकृत करने के आदेश दिए गए थे। अब उसे शुक्रवार को आदेश जारी कर निलम्बित कर दिया तथा निलम्बन होने पर नियमानुसार सेवानिवृत्ति के आदेश भी वापस ले लिए गए है। शिक्षिका मंजू गर्ग को भी निलम्बित कर दिया गया है। दोनों का मुख्यालय निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर किया गया है।