अब अटरू रोड से आएंगी रोडवेज
झालावाड़ से बारां आने वाली रोडवेज की सभी बसें शुक्रवार से अटरू रोड, अम्बेडकर सर्किल, दीनदयाल पार्क व खजूरपुरा तिराहा होते हुए बस स्टैंड आएंगी व जाएंगी। डिपो प्रबंधक सुनीता जैन ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी, लेकिन दीनदयाल पार्क के निकट निर्माण शुरू होने के बाद बसों को कोटा रोड होते हुए बारां डिपो तक लाया व ले जाया जाएगा। जबकि यातायात पुलिस का कहना है शहर में जिस क्षेत्र में निर्माण होगा, वहीं भारी वाहनों का प्रवेश निषेद्य कर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही। ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि नर्माण होने के दौरान ही यातायात व्यवस्था को डायवर्ट कर लोगों की परेशानी को कम किए जाए।