19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक ही निकला चोर, महज 12 घंटे में पकड़ा गया

प्रदेश के कई थानों में आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं मामले
less than 1 minute read
Google source verification
चालक ही निकला चोर, महज 12 घंटे में पकड़ा गया

चालक ही निकला चोर, महज 12 घंटे में पकड़ा गया

बारां. सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी गया ट्रैक्टर महज 12 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शातिर हैं तथा उसके खिलाफ प्रदेश के कई थानों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांढ पर लिया है। उससे चोरी की अन्य वारदातें भी खुलने की उम्मीद है।
सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव से विरेन्द्र नागर ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा हुआ था। जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक गिरिराज शर्मा को सौंपी थी। शर्मा ने मुखबिरों को सक्रिय के साथ ही पुलिस के तकनीकी सेल की मदद से जांच को गति दी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र पहुंच चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर आरोपी सोनू खाती निवासी मोतीपुरा अटरू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी सोनू जिस ट्रैक्टर को चला रहा था, उसे ही चुरा ले गया था। वारदात के बाद उसके तेजगढ़ में नजर नहीं आने से पुलिस को संदेह हुआ। मामले के अनुसंधान अधिकारी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र के अलावा प्रदेश के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग