8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश को आत्मनिर्भर बनाना ही भाजपा व प्रधानमंत्री का लक्ष्य

भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बोले केन्द्रीय मंत्री शेखावत, प्रधानमंत्री मोदी के विजन व योजनाओं की तारीफों के बांधे पुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Ghanshyam Dadhich

•

Updated: 29 Apr 2022, 9:36 PM IST

देश को आत्मनिर्भर बनाना ही भाजपा व प्रधानमंत्री का लक्ष्य

देश को आत्मनिर्भर बनाना ही भाजपा व प्रधानमंत्री का लक्ष्य


बारां. पिछले आठ वर्षों में भारत विश्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। दुनिया के कई देश भारत की ओर आशाभरी दृष्टि से देख रहे है। देश के कोरोना प्रबंधन की विकसित देश भी प्रशंसा करते हैं। यह भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का ही परिणाम है। कोरोना प्रबंधन को प्रधानमंत्री मोदी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया। इसके प्रबंधन के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया गया। जिससे महामारी पर तो नियन्त्रण हुआ ही, देश की अर्थव्यवस्था भी पटरी से नहीं उतरी। सरकार प्रमुख रूप से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है।
यह बात केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यहां शुक्रवार को लंका कॉलोनी स्थित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर भारत सरकार की ओर से घोषित पैकेज विश्व के कई देशों की ओर से आपादाओं के प्रबंधन में लिए घोषित आर्थिक पैकेज में पांचवें नम्बर पर रहा है। प्रधानमंत्री की सोच भारत को आत्मनिर्भर बनाने की है। यही कारण है कि पूर्व में हम विदेशों से हथियार आयात करते थे, लेकिन अब टेक्नीलॉजी का आयात किया जा रहा है। वो भी इस शर्त के साथ विदेशी कम्पनियां अपने हथियार भारत में ही बनाएंगी। इससे पहले जहां हथियारों के कनपुर्जों का आयात करना पड़ता था। इसमें काफी समय जाया हो जाता था, अब कलपुर्जों का निर्माण भारत में ही होने से बड़ी रुकावट दूर होने लगी है। वहीं, देश के युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
उर्जा के क्षेत्र को लेकर विशेष फोकस
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार उर्जा के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। वर्तमान मेें इस क्षेत्र में साढ़े बारह लाख करोड़ रुपए करने पड़ रहे हैं। इनमें दस लाख करोड़ रुपए तो पेट्रो पदार्थों के रूप में व्यय हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलप करने की नीति भी स्पष्ट है। इसका ही परिणाम है कि हर क्षेत्र में आशातीत परिणाम मिल रहे हैं।