6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलियुगी मां का कारनामा…कार से उतरी, मुंह को छिपाया और फेंक दिया सड़क पर कलेजे के टुकड़े को

कहते हैं माता कुमाता नहीं हो सकती किन्तु आधुनिकता और अवैध संबंधों की दौड़ ने माता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। ममता शर्मसार हुई ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 13 Dec 2017, 6:43 PM IST

Infant

कहते हैं माता कुमाता नहीं हो सकती किन्तु आधुनिकता और अवैध संबंधों की दौड़ ने माता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। केलवाड़ा के पास एनएच 27 पर एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई । खुशियारा पेट्रोल पंप के पास एक कलियुगी मां अपने नवजात को जन्म देकर उसे डिवाइडर के पास फेंक कर चली गई। सूचना पर केलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और केलवाड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव का केलवाड़ा ग्राम पंचायत के सहयोग से अंतिम संस्कार करा दिया।

Read more : एक तो सर्दी दूसरी बारिश और तीसरा अंधेरा ...आखिर पूरे शहर में कैसे हो जाता है अंधेरा? जानने के लिए यहां क्लिक करें
--सीसीटीवी फुटेज में दिखी गाड़ी
पेट्रोल पम्प के संचालक ने जब अपने सीसीटीवी के फुटेज चेक किए तो उसमें एक संदिग्ध कार नजर आ रही है जो घटना स्थल पर सुबह 5.45 बजे आकर रूकती है और 5.56 बजे पर वहां से रवाना हो जाती है। घटनास्थल पर प्रसव के ताजा निशान है, जो सुबह के ही प्रतीत होते हैं। पेट्रोल पम्प के चौकीदार गोपीलाल बंजारा ने पुलिस के पहुंचने तक नवजात के शव की जानवरों से सुरक्षा की। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी।

Read more :जब मास्टर जी देंगे परीक्षा, तब होगा पप्पु पास... परीक्षा में फेल हो गए तो पप्पु तो सेफ रहेगा लेकिन ..

यह है मामला
केलवाड़ा थाने के एएसआई रामप्रसाद सेन ने बताया कि केलवाड़ा निवासी किशन माली सुबह अपनी बाल वाहिनी से बच्चों को लेने समरानियां जा रहा था। उसने शव को डिवाइडर के पास पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। खुशियारा पेट्रोल पंप के पास एक नवजात मृत अवस्था में डिवाइडर के पास पड़ा था वहीं ताजा ब्लड के निशान भी थे। इसके बाद शव को केलवाड़ा चिकित्सालय लाकर पोस्टमार्टम करवाया और उसका अंतिम संस्कार करा दिया। एएसआई सेन के अनुसार मामला अवैध संतान का लग रहा है। जिसका प्रसव घटनास्थल पर ही कराकर नवजात को संभवत: वहीं फेंक दिया था। जिसकी तेज सर्दी से मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read more : यहां महिलाएं हीं नहीं बजरी भी प्रतिदिन नहाती है वह भी छुप कर .. इतना ही नहीं गंदगी दिखने पर फिर नदी में कूदती है...

- यह करीब सात महीने का पूर्ण विकसित बालक का भ्रूण है। उसे प्रसव के बाद जीवित ही फेंका गया है।
डॉ. एनबी जोशी, एमएलओ, केलवाड़ा अस्पताल