बारां . भाजपा के विधायक रामपाल मेघवाल ने उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां, दुष्कर्म पीडिता के परिवार के फोटो किये सार्वजनिक,विधायक के पीए ने वाट्सअप ग्रुपों में ओर फेस बुक पेज पर कियें फोटो शेयर बारां विधान सभा से भाजपा के विधायक रामपाल मेघवाल सोमवार को अटरू क्षेत्र के कजूरना गांव में 8 बर्ष की दुष्कर्म पीडिता के परिजनों को दिलाया देने ,बाल कल्याण समिति सदस्य प्रमोद शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामराज बैष्णव, गउघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्दरराज नागर के साथ गयें थें। इसी दौरान पीडि़त परिवार के फोटों खीचें ओर विधायक के पीए अरविन्द्र सिंह ने पीड़ित परिवार से विधायक ओर भाजपा नेता की बातचीत के फोटो वाट्सअप ग्रुपों में शेयर कर दिये , वही विधायक रामपाल मेघवाल के फेसबुक पेज पर भी फोटों ओर बातचीत की डिटेल शेयर कर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को और लज्जित किया , वही फोटो सार्वजनिक कर उडाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां । जो कि लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।