6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो जनों के गले से सोने की चेन तोड़ भागे बदमाश

हरनावदाशाहजी. कस्बे में छीपाबड़ौद मार्ग स्थित माताजी डूंगरी पर रात्रि विश्राम के लिए रुके कामखेड़ा यात्रियों के एक बडे जत्थे के बीच पंहुचकर अज्ञात बदमाशों ने दो जनों के गले से सोने की चैन खींच ली और भाग गए।

less than 1 minute read
Google source verification
दो जनों के गले से सोने की चेन तोड़ भागे बदमाश

दो जनों के गले से सोने की चेन तोड़ भागे बदमाश

हरनावदाशाहजी. कस्बे में छीपाबड़ौद मार्ग स्थित माताजी डूंगरी पर रात्रि विश्राम के लिए रुके कामखेड़ा यात्रियों के एक बडे जत्थे के बीच पंहुचकर अज्ञात बदमाशों ने दो जनों के गले से सोने की चैन खींच ली और भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद के हरनावदाजागीर निवासी परमानंद मित्तल अपने परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ कामखेड़ा बालाजी के दर्शनों के लिए सोमवार को छीपाबड़ौद से निकले थे। रात को हरनावदाशाहजी पंहुचने पर सभी ने रात्रि विश्राम माताजी डूंगरी पर किया। इस दौरान मंदिर परिसर के अलावा प्रांगण में टेंट लगाकर सोए थे। मध्य रात्रि करीब 1.15 पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने करीब सौ जनों के बीच घुसकर परमानन्द मित्तल के गले से करीब 7-8 तोले की सोने की चेन खींच ली। चेन खींचने से उनके गले और हाथ की उंगलियों में चोट आ गई। इसी दौरान एक अन्य बदमाश ने बारां निवासी मनोज कुमार गर्ग के गले से भी करीब 2 तोले की सोने के चेन खींच ली। इस दौरान वहां हुई चीख-चिल्लाहट से बदमाश भाग छूटे। वे दोनों चेन लेकर भागने में सफल रहे। पीडि़तों ने रात्रि में ही पुलिस को सूचना कर दी थी। उसके बाद सुबह घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें दो जनों की सोने की चेन अज्ञात बदमाशों द्वारा खींचकर भाग जाना बताया गया।