
ट्रक चालकों पर बनाया पानी से भरे फोरलेन हाई-वे से वाहन ले जाने का दबाव
केलवाड़ा. कस्बे से गुजर रहे फोरलेन हाईवे पर कई जगह बाढ़ का पानी है। ऐसे में यहां से गुजरना सुरक्षित नहीं। शुक्रवार को भी बाढ़ के जो हालात बने उसमें लगभग 1 किमी तक का जाम लग गया था।
इस दौरान हाईवे पूरी तरह बंद रहा। पुलिसकर्मियों ने हाईवे को खोलने व जाम हटाने के चक्कर में वहां मौजूद ट्रक चालकों से यातायात चालू करने को कहा। पानी के होते हुए कोई भी वाहन चालक खतरा उठाने को राजी नहीं हुआ। कई चालकों का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती वाहन निकालने के लिए वाहन चालकों से बदसलूकी भी की। इस दौरान कई ड्राइवर उस वार्ड में गाड़ी निकालने के लिए राजी नहीं हुए। केलवाड़ा थाना अधिकारी ने जबरदस्ती कर गाडिय़ों को बाढ़ के पानी से होकर निकालने का दबाव बनाया। एक ट्रक चालक के साथ बदसलूकी भी की गई। ट्रक चालक ने बताया कि साहब मेरी गाड़ी में लाखों रुपए का माल है मैं रिक्स नहीं उठा सकता मैं पानी कम होने पर गाड़ी निकाल लूंगा। मगर थाना अधिकारी के दबाव के चलते ड्राइवर के हौसले पस्त होते नजर आए।
Published on:
06 Aug 2021 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
