31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानाचार्य ने अश्लील मैसेज भेज बनाया प्यार का दबाव

शिक्षिका ने थाने में दर्ज कराई है शिकायत रायथल/बारां. जिले की सीसवाली उपतहसील के रायथल गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसी विद्यालय की एक शिक्षिका को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे तथा उससे प्यार करने की जिद की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

MAHESH GOSWAMI

•

Updated: 16 May 2020, 6:18 PM IST

प्रधानाचार्य ने अश्लील मैसेज भेज बनाया प्यार का दबाव

प्रधानाचार्य ने अश्लील मैसेज भेज बनाया प्यार का दबाव

शिक्षिका ने थाने में दर्ज कराई है शिकायत रायथल/बारां. जिले की सीसवाली उपतहसील के रायथल गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसी विद्यालय की एक शिक्षिका को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे तथा उससे प्यार करने की जिद की। शिक्षिका की शिकायत पर सीसवाली पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर रायथल के ग्रामीण भी प्रधानाचार्य की इस करतूत के खिलाफ विरोध में उतर आए हंै।

पुलिस थाने में गत १० मई को दर्ज कराई शिकायत में शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य उसके मोबाइल पर अश्लील भेजने के साथ प्यार करने को लेकर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। विरोध करने पर मेरा सर्विस रिकोर्ड खराब करने की धमकी देते हंै। जिसके कारण मेरी परिवार में तनाव चल रहा है। प्रधानाचार्य विजय सिंह मीणा के खिलाफ मैने पुलिस थाना सीसवाली थाने में 10 मई को शिकायक दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीडि़ता ने बताया कि वह कुछ दिनों पहले प्रसूती अवकाश से लौटी थी। इसके बाद उसकी कोविड-१९ में डयूटी लगा दी तथा नोटिस देने की धमकी दी। उसने कहा गया कि यदि उसकी बात मान लेगी तो वह रिकॉर्ड रजिस्टर बदलकर प्रसूती अवकाश की छुट्टी का फायदा दिला देगा।

विभागीय जांच शुरू
शनिवार को विद्यालय पहुंच कर विभाग की ओर से महलपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक दाधीच व मांगरोल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक मांगरोल की प्रचार्या ललिता मीणा ने शनिवार को जांच शुरू कर दी। उन्होने बताया कि इस मामले को लेकर पीडि़ता तथा विद्यालय के स्टाफ के बयान लिए हैं। मामले की जाच रिपोर्ट शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
इस मामले को लेकर रायथल के ग्रामीणों ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस विद्यालय का क्षेत्र में खासा नाम है तथा यहां के छात्र, छात्राएं न केवल पढ़ाई बल्कि खेलों में भी अपना नाम रोशन करते रहे हैं। ग्रामीणों चेतावनी दी कि यदि इस मामले मेें आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आदोलन करेंगे।

-शिक्षिका ने प्रधानाचार्य के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने व शारीरिक उत्पीडऩ के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पीडि़ता १६४ के बयान दर्ज करा लिए है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
रतन सिंह भाटी, थाना प्रभारी, सीसवाली