6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को भगा ले गया था, इसलिए ली जान

हत्या के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 28, 2021

पत्नी को भगा ले गया था, इसलिए ली जान

पत्नी को भगा ले गया था, इसलिए ली जान

बारां. जिले के कवाई कस्बे में सोमवार को दिन दहाड़े पुलिस थाने के समीप पीट-पीट कर एक युवक की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी दोनों सगे भाई अमित व अंकित ब्राह्मण को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन वर्ष पहले मृतक देवेन्द्र शर्मा आरोपी अमित की पत्नी को कवाई से भगाकर ले गया था तथा शादी कर ली थी। इसी बात की रंजिश के चलते अमित ने साथियों के साथ मिलकर देवेन्द्र की हत्या कर दी थी।
इस मामले में मृतक के मामा जगदीश शर्मा निवासी रामगीरखुर्द थाना आरोन जिला गुना एमपी की ओर से घटना के बाद 26 जुलाई को देवेन्द्र उर्फ महावीर शर्मा की हत्या करने के आरोप में अमित व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि घटना को गम्भीरता से लेते हुए उपाधीक्षक सोजीलाल के सुपरवीजन में कवाई थाना प्रभारी किरदार अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने मंगलवार को आरोपी अमित कुमार ब्राह्मण (34) व अंकित कुमार ब्राह्मण (24) निवासी कवाई को गिरफ्तार किया। मृतक देवेन्द्र उर्फ महावीर की पत्नी ने पहले आरोपी अमित कुमार से शादी की थी। शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसके चलते आरोपी अमित की पत्नी ने वर्ष 2019 में मृतक देवेन्द्र उर्फ महावीर शर्मा के साथ भागकर दूसरी शादी रचा ली थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
एक ही मोहल्ले में रहते थे मृतक व आरोपी
कवाई थाना प्रभारी किरदार अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमित, मृतक देवेन्द्र व देवेन्द्र की पत्नी अंजू तीनों के परिवार कवाई के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। अमित का विवाह अंजू से हुआ था। उनके करीब आठ वर्षीय पुत्र भी है। दो दिन पहले देवेन्द्र उसकी जमीन बेचने व रजिस्ट्री कराने के लिए कवाई आया था, लेकिन पहले से ताक में बैठे अमित व उसके भाई अंकित आदि ने लकड़ी व लोहे का पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर देवेन्द्र को मौत की नींद सुला दिया।