26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वे कुछ नहीं कर पाए, चोर सारा माल लेकर भाग निकले

चोर एक घर से लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। विशेष बात यह कि चोरी घर के कुछ सदस्य जाग भी गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:01 PM IST

Thept incident in rajasthan patrika, thept incident in baran,big thept in baran,protection against thieves,jwelory thept in baran,baran police,thept cases in baran,rajasthan patrika,baran patrika, latest news in baran,

baran me chori

बारां. किशनगंज तहसील के रामगढ़ गांव में अज्ञात चोर एक घर से लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। विशेष बात यह है कि चोरी की घटना के दौरान घर के कुछ सदस्य जाग भी गए लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए। कुछ करते, उससे पहले ही चोर सारा माल लेकर भाग निकले। किशनगंज थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ निवासी हेमराज राठौर भाया ने बताया कि वे चारों भाई एक ही घर में साथ रहते हैं। शुक्रवार रात को वे घर के ऊपर के हिस्से में अपने परिवार के साथ सो रहे थे। कुछ दूर उनके बड़े भाई राजेन्द्र राठौर का कमरा है। राजेन्द्र का परिवार बारां में रहता है, ऐसे में उस दिन वह बारां गया हुआ था। रात करीब पौने एक बजे बजे हेमराज को कुछ आवाज सुनाई दी तो वह जागा। उसने पत्नी को भी जगाया। जब वह बाहर निकलने लगा तो गेट की कुंदी बाहर से बंद थी। इस दौरान उसे बाहर बरामदे में किसी की परछाई नजर आई। वह सारा माजरा समझ गया।

Read more : अस्पताल भगवान भरोसे,भगवान हड़ताल पर

नहीं जागे पड़ौसी
हेमराज के अनुसार कुंदी लगे होने से वह बाहर नहीं निकल सका। उसने पहले आस-पास रहने वाले पड़ौसियों को फोन कर जगाने की कोशिश की, लेकिन किसी पड़ौसी की नींद नहीं खुली। इसके बाद उसने नीचे रहने वाले दूसरे भाई को फोन किया। दूसरा भाई ऊपर आता लेकिन ऊपर आने वाले रास्ते के गेट की भी कुंदी लगी हुई थी। दोनों भाई डरे हुए थे। कुछ देर बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान माल समेट चुके चोर वहां से भाग निकले। उनको तलाशा भी गया लेकिन कुछ हाथ नहीं आया।

Read more : स्टेपनी टीचर सुना है कभी,बारां में इनका बोलबाला है...

रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
& चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
हेमन्त गौतम, थाना प्रभारी, किशनगंज

राजेन्द्र के अनुसार आलमारी में करीब चार लाख की नकदी व करीब तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। चोर अटल सेवा केन्द्र के समीप कागजात आदि फेंक गए व नकदी-जेवरात साथ ले गए। शनिवार को पुलिस नेमौका मुआयना किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र धाकड़ ने पुलिस से उक्त वारदात का जल्द खुलासा किए जाने को लेकर चर्चा भी की।