28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह पानी चोर,नदी को सागर से मिलने नहीं देते नदी तलैया सी नजर आने लगी है

कहते हैें ताल मिले नदी के जल में,नदी मिले सागर में,लेकिन बारां की पावन सलिला परवन नदी सागर से मिलने को तरस रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 27 Nov 2017, 8:50 PM IST

 River managment system in rajasthan,empty rivers in rajasthan,empty river in baran,water thefting zone in rajasthan,water thefting in baran,paani chori in baran,river convert as pond in rajasthan,rajasthan patrika,baran patrika,latest news in baran,

water thepting

कहते हैें ताल मिले नदी के जल में,नदी मिले सागर में,लेकिन बारां की पावन सलिला परवन नदी सागर से मिलने को तरस रही है। पानी चोरों ने इतना पानी चोर लिया है कि यह नदी कईं जगह पर तलैया सी नजर आने लगी है।
हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में बहने वाली परवन समेत अन्य नदी नालों के पानी का उपयोग सिंचाई कार्य में प्रयुक्त होने से नदी-नालों का जलस्तर कम होने लगा है। कई स्थानों पर नदी किनारे लगी मोटरें दिन रात सिंचाई के लिए अवैध रुप से जल दोहन में प्रयुक्त हो रही है। क्षेत्र की सबसे बड़ी परवन नदी में कई जगहों पर बड़े बड़े दह बने हुए है। जिनमें वर्ष पर्यंत पानी का भराव रहता आया है, लेकिन कुओं के गिरते जलस्तर के कारण नदी किनारे से लेकर आसपास के खेत मालिकों द्वारा नदी के पानी को ही लिफ्ट कर सिंचाई के लिए लिया जाने लगा है। ऐसे में नदी के हालात अब धीरे-धीरे बदलने लगे है। ऐसे में गर्मी के दिनों में पशुओं के लिए भी पेयजल संकट के हालात नजर आने लगते है।

Read more : नकली घी माफिया के सिर पर किसका है हाथ जो पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही।

रीतने लगे चैक डेम
परवन नदी के पानी को रोकने के लिए चेक डेम बनाए हुए है। बीलखेड़ा के निकट बनाए चेक डेम से पानी रोकने से यहां पर काफी पानी का भराव रहता है। इसका उदाहरण है कि कामखेड़ा जाने के लिए सबसे कम दूरी वाले मार्ग पर डेम के पानी का भराव रहने के कारण अब मार्ग बंद हो गया। जबकि आसपास के गांव वालों ने नाव के सहारे आना जाना बना रखा है। इन दिनों हो रहे जलदोहन के कारण जलस्तर काफी कम होने लगा है। एक चेक डेम कालाटोल गांव के निकट नदी में बना है। यहां पर भी दीपावली बाद तक अच्छा पानी रहता है, लेकिन किसानों की जरुरत के लिए अवैध रुप से निकासी के कारण रीतने जैसे हालात नजर आने लगते हैं।

Read more : पिता को पेट दर्द हुआ और वह बन गया इंजीनियर

दिन रात चल रही मोंटरें
अकलेरा मार्ग स्थित पुलिया के निकट इन दिनों परवन नदी में लगी एक दर्जन से अधिक मोटरें दिन रात नदी का पानी खींच रही है। इससे आगे भी कई स्थानों पर लोगों ने सिंचाई के लिए व्यवस्थाएं कर रखी है। इधर ल्हासी नदी में भी इन दिनों पानी का बहाव है, लेकिन अवैध जल दोहन के चलते जलधार प्रभावित होने की आशंका है।