अटरू रोड से निकला अखाड़ा
हिंदू अखाड़ा समिति ने प्रतीक रूप से एक देव विमान की शोभायात्रा निकाली, जो अम्बेडकर सर्किल, दीनदयाल पार्क, प्रताप चौक, इन्द्रा मार्केट, श्रीजी चौक, चौमुखा बाजार, सदर बाजार, धर्मादा चौराहा होते हुए डोल मेला तालाब की पाल पर पहुंची। जहां पर जलवा पूजन किया गया। तथा वहां से वापस बंकट व्यामशाला पहुंची। हिंदू अखाड़ा समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि देव विमान की शोभायात्रा में कोरोना गाइडलाइन के तहत ही श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं दूसरी ओर शहर कोतवाल मांगेलाल यादव ने बताया कि एक देव विमान की शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही लोग शामिल हुए थे।