
दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ा सांड
अन्ता कस्बे में शुक्रवार को दोपहर को दो मंजिला मकान की छत पर चढ़े सांड ने मकान मालिक सहित अन्य लोगों की मशक्कत करा दी। यह सांड सीढिय़ों के सहारे भैरूपाड़ा में स्थित सतीश सेठी के दुमंजिला मकान की छत तक पहुंच गया। ऐसे में सेठी के परिवार में अफरातफरी मच गई। वहीं सांड को छत पर देख मोहल्ले वासियों की भीड़ जुट गई। बाद में कई लोगों ने दो घंटे तक कड़ी मशक्कत कर सांड को रस्सी से बांधकर मकान से नीचे उतारा।
बड़ी खबर: राजस्थान में 6.22 लाख किसानों को नहीं मिला फसली ऋण, सहकारी बैंकों ने हवा में उड़ाया कांग्रेस सरकार का आदेश
क्षेत्र में नकाबपोशों से दहशत का माहौल
मांगरोल. स्थानीय थाना क्षेत्र में इन दिनों नकाबपोश लोगों के रात्रि में गांवों में आने व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इन चर्चाओं में कुछ जगह घटनाएं भी हुई हैं ंतो कुछ जगह अफवाहों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। हर साल इन दिनों में ऐसी चर्चाएं होती हैं। लेकिन उनकी तह का पता नहीं चल पाता है और बात आई गई हो जाती है। बुधवार रात रामगढ़ रोड पर दायीं मुख्य नहर की पुलिया पर 10-15 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों के आने की खबर आई, पुलिस वहां गई भी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। इसी रात महलपुर गांव में तीन चार जनों ने रामावतार मीणा के घर में घुसकर 1500 रुपए की नकदी व कानों के टाप्स चुरा ले जाने की वारदात के अलावा इसी गांव के मांगीलाल के घर से तौडिय़ां व फोलरियां चुराने की वारदात हुई। जड़ावदिया गांव के गजानंद कुम्हार के साथ मारपीट करने की कोशिश के साथ 1500 रुपए छीन ले जाने की वारदात हुई। देर रात हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात 9 बजे मुकदमा दर्ज कर रामगढ़ रोड पर पुलिस गश्त तेज कर दी है। थानाधिकारी आशीष भार्गव ने बताया कि किइस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए अलग से पुलिस दल गठित किया गया है। उन्होंने अफवाहों से सावचेत रहने व ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल थाने को देने की सलाह दी हैं।
Published on:
27 Jul 2019 07:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
