28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली घी माफिया के सिर पर किसका है हाथ जो पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही।

मुख्यमंत्री के सांसद पुत्र के इलाके में नकली घी बिक रहा है लेकिन ना खाद्ध विभाग कुछ कर रहा है और ना ही पुलिस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 27 Nov 2017, 5:10 PM IST

fake ghee mafia,nakali ghee mafia in rajasthan,nakali ghee mamla in baran,nakali ghee factory capchured in rajasthan,nakali ghee factory capchured in baran,rajasthan patrika,baran patrika, latest news in baran,baran police,forgery crime in baran,

nakali ghee

नकली घी माफिया के सिर पर किसका हाथ है? यह सवाल अब जोर पकड़ रहा है। एक माह से ज्यादा हो गया लेकिन बारां में नकली घी बनाकर लोगों को लूट रहे लुटेरों तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही। कहा तो यह जा रहा है कि इस मामले में अपने आपको सफेद पोश कहने वाली पार्टी के तीसरे दर्जे के नेता का हाथ है। मुख्यमंत्री के सांसद पुत्र के इलाके में नकली घी बिक रहा है लेकिन ना खाद्ध विभाग कुछ कर रहा है और ना ही पुलिस। स्थिति तो यह है कि पुलिस मुख्य आरोपी तक का पता नहीं लगा रही है। बारां शहर में पिछले महीने नकली घी बिक्री मामले का भंडाफोड़ होने के बाद मौके से खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर लिए गए सैम्पल की जांच रिपोर्ट सवा महीने से अधिक समय बाद भी नहीं आई है तो दूसरी ओर इसी से जुड़े मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस भी जांच का दायरा आगे नहीं बढ़ा पाई। इस मामले में मुख्य आरोपित तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में शहर व जिले में सामने आए नकली घी के कारोबार का पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है।

Read more :यहां डेंगू खेल रहा रिवर्स शॉट ...कैसे ?

बड़ी मात्रा में नकली घी व उपकरण जब्त किए गए थे

पिछले महीने 13 अक्टूबर को न्यू नाकोड़ा कॉलोनी में एक घर पर छापेमार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली घी व उपकरण जब्त किए गए थे। पुलिस ने मौके से हरीश राठौर को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर अगले दिन केलवाड़ा में एक दुकान पर दबिश देकर नकली घी से जुड़े मामले में पिं्रस गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मामले में जांच में विक्की गोयल का नाम मुख्य आरोपित के रूप में सामने आया था। पुलिस उसी समय से उसे तलाश कर रही है लेकिन अब तक उस तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे। इस मामले में कोतवाली के एसआई भंवर सिंह राणावत ने बताया कि नकली घी मामले में उस समय के बाद आगे और कार्यवाही नहीं हुई, आरोपित गोयल की तलाश जारी है।

Read more : पिता को पेट दर्द हुआ और वह बन गया इंजीनियर

सवा महीने बाद भी रिपोर्ट नहीं
उसी जगह खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से अपनी कार्रवाई में घी के तीन सैम्पल लिए गए थे। इन्हें दो दिन बाद जांच के लिए कोटा प्रयोगशाला भेजा गया था। सैम्पल भेजे सवा महीने से अधिक समय हो गया, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और न जिले में कहीं ओर जांच हो रही।
& -घी मामले में तीन सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इस बारे में रिमांड करेंगे।
राजेश रामचंदानी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी