रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी
विधायक श्यामबिहारी लाल को जो मैसेज भेजा गया है, उसमें उनसे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने पत्रिका से बात करते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर लगातार कई बार धमकी का मैसेज आया है जिसके कारण उन्होंने अपना व्हाट्सअप बन्द कर लिया है और इस मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र लिख दिया है।