3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे

जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह और मेयर उमेश गौतम ने दिया आशीर्वाद। जानिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़ी तमाम बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 15 Jun 2018, 1:23 PM IST

group marriage

group marriage

बरेली। नगर निगम के तत्वाधान में गुरुवार को बेदी बैंक्वेट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़ों ने ईश्वर को साक्षी मानकर अग्नि के सात फेरे लिए। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और गरीब कन्याओं को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

ये मिलती है सहायता
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 35 हजार रुपए की मदद सरकार की ओर से गरीब परिवार की जाती है। जिसमे 20 हजार रुपये लड़की के खाते में, पांच हजार रुपये शादी के खर्चे में तथा 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं महापौर ने गरीब कन्याओं को 20 -20 हजार के चेक दिए।

ये हुए एक दूसरे के
सामूहिक विवाह योजना में 11 वर बधू का विवाह कराया गया जिसमें आरती संग विशन, रीना संग नन्हेलाल, चांदनी संग विक्की राणा, नेहा संग सुनील, रोहिनी संग अजय, ज्योति संग राहुल, भागवती संग धर्मेन्द्र, लक्ष्मी संग सुरेन्द्र, नेहा संग हर्षित, सुनीता संग अतुल और सपना संग बृजनन्दन, विवाह बन्धन में बंधे। इस कार्यक्रम में 9 जोडे़ नगर निगम तथा दो जोडे़ श्री शिरडी सांई सेवा ट्रस्ट की तरफ से आए।

क्या बोले डीएम
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में जो गरीब माता-पिता अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मुख्यमंत्री की इस योजना का लाभ उठाएं।

ये रहे मौजूद
सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार दीक्षित, श्री शिरडी सांई सेवा ट्रस्ट के पंडित सुशील पाठक समेत तमाम अफसर और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Read it - भाजपा के लिए सपना ही रहेगी मैनपुरी सीट, मुलायम सिंह यादव से पार पाना 'नामुमकिन'