बरेली। नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच छिड़े विवाद के बाद सोमवार को भाजपा पार्षदों ने अपना सामूहिक इस्तीफा मेयर उमेश गौतम को दे दिया। भाजपा पार्षदों पर धारा 144 तोड़ने का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा के 39 पार्षदों ने अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि आज भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में धरना नहीं दिया और भाजपा कार्यालय पहुँच कर अपना इस्तीफा दे दिया। भाजपा पार्षदों के धरना प्रदर्शन के चलते कार्यालय नहीं आ रहे नगर आयुक्त भी आज कार्यालय पहुँचे।