अफसरों द्वारा दी गई जानकारी
किसान पाठशाला में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि हेतु उनको गहरी जुताई, मेड़बन्दी, हरी एवं कम्पोस्ट खाद, वर्मी कम्पोस्ट, खेत की तैयारी, जलवायु क्षेत्र के अनुसार कृषि की उन्नत प्रजाति का चयन, बीज शोधन एवं कृषि लागत को कम करने के लिए बुवाई के अद्यतन उपायों एवं फसल सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई । पाठशाला में कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषको को जोखिम कम करते हुए आय बढाने के लिए कृषि विविधीकरण के लाभ के बारे में जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी/देय अनुदान एवं पात्रता की शर्तो से भी किसानों को अवगत कराया गया।