
इस चमत्कारी मंदिर में दर्शन से हर मनोकामना होती है पूर्ण
बरेली। बरेली को नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है क्योकि यहाँ पर शहर की हर दिशाओं में भगवान भोले के प्रसिद्ध मंदिर है। बरेली शहर में मां दुर्गा का सिद्ध मंदिर भी है। बदायूं रोड पर स्थित इस मंदिर को 84 घंटा मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में Navratri में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त यहाँ पर भेंट स्वरूप घंटा चढ़ाते है। मंदिर में एक लाख से भी ज्यादा घंटे चढ़ चुके है। मंदिर की ख्याति बरेली ही नहीं बल्कि देश भर में है यही कारण है कि नवरात्र में यहाँ दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
ये भी पढ़ें
1969 में हुआ निर्माण
1969 में स्वर्गीय उमाशंकर गर्ग ने मकान बनवाने के लिए यहां पर प्लाट लिया था।मकान बनने के लिए जब नींव खोदी जा रही थी तो उनकी पत्नी स्वर्गीय शकुंतला देवी के सपने में देवी माँ आई और उन्होंने मकान बनवाने से पहले मन्दिर बनाने की बात कही।शकुंतला देवी ने जब ये बात पति को बताई तो उमाशंकर ने पहले सड़क के किनारे दुर्गा माँ के मंदिर का निर्माण कराया।मन्दिर में एक ही दिन में 84 घण्टे चढाए गए जिसके कारण मन्दिर का नाम 84 घन्टा मन्दिर पड़ा। स्वर्गीय उमाशंकर अगर मंदिर का निर्माण घर के अंदर कराते तो ये मंदिर उनका निजी मंदिर हो जाता इस लिए उन्होंने बदायूं रोड पर सड़क किनारे मंदिर का निर्माण कराया।
ये भी पढ़ें
मंदिर में अन्य भगवान भी
मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे अखंड ज्योत भी लगातार जल रही है। इसके साथ ही 84 घंटा मंदिर में भगवान शिव परिवार और बजरंगबली की मूर्तियां भी स्थापित है। मंदिर की ख्याति जैसे जैसे बढ़ती गई यहाँ आने वाले भक्तों की तादात भी बढ़ गई। नवरात्र में यहाँ दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त यहाँ पर घंटा भी चढ़ाते है आज मंदिर में एक लाख से भी ज्यादा घंटे मौजूद है।
ये भी पढ़ें
Updated on:
11 Oct 2018 12:57 pm
Published on:
11 Oct 2018 09:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
